फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मां की तस्वीर, बेटे के सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल

Tue, 09 Jun 2026 11:16 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेरिका गूगल में काम कर रहे भारतीय युवक अभिजय अरोड़ा वुय्युरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को एक खास सरप्राइज दिया। मां के त्याग, संघर्ष और अपने लंबे सफर को समर्पित इस सम्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
बेटे ने मां को दिया अनोखा सरप्राइज - फोटो : @abhijayarora_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Son Displays Mother Picture In New York Times Square:  बच्चे की हर सफलता के पीछे मां के अनगिनत त्याग और अनकहे संघर्ष  छिपे होते हैं। मां की कुर्बानियां अक्सर दिखाई नहीं देतीं, लेकिन वही परिवार की सबसे बड़ी ताकत होती है। सोशल मीडिया पर अमेरिका गूगल में काम कर रहे भारतीय युवक अभिजय अरोड़ा वुय्युरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को एक खास सरप्राइज दिया। मां के त्याग, संघर्ष और अपने लंबे सफर को समर्पित इस सम्मान ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में अभिजय अपनी मां को वीडियो कॉल कर उन्हें एक बड़ी स्क्रीन देखने के लिए कहते हैं। कुछ ही पलों के बाद टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर उनकी मां की तस्वीर दिखाई देने लगती है। यह देखकर उनकी मां मुस्कुरा उठती है। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला पल है। 

 
अभिजय की जिंदगी का सबसे खास दिन

वीडियो को अभिजय अरोड़ा वुय्युरु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- यह उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन था. उन्होंने अपनी मां के सभी त्यागों और संघर्षों के लिए आभार जताने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।

विज्ञापन

Viral Video: अमेरिका में भिंडी की कीमत जान घूम गया भारतीय शख्स का दिमाग, देखें वीडियो

Viral Video: बुलेट सिर पर रख बस पर लोड करता दिखा युवक, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

मां की मेहनत और संघर्ष

अभिजय ने बताया कि उनका परिवार साधारण पृष्ठभूमि से आता है। उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला और अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए लगातार मेहनत की। उन्होंने बताया कि 2012 में IIT परीक्षा में असफल होने के बाद उन्होंने अपनी मां को रोते देखा था और उसी दिन खुद से वादा किया था कि एक दिन वह उन्हें गर्व महसूस कराएंगे।  2016 में ग्रेजुएशन के बाद उनके पास नौकरी तक नहीं थी, 2017 में उन्होंने एक हैकाथॉन जीता, जिसके बाद कई वर्षो तक उन्होंने GMAT की तैयारी की और तीन बार परीक्षा दी। 


2021 में अमेरिकी बिजनेस स्कूलों ने उनके आवेदन खारिज कर दिए थे। यहां तक कि कई सलाहकारों ने उन्हें अमेरिकी सपना छोड़ने की सलाह भी दी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी आखिरकार 2022 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्हें प्रवेश मिला और 2025 में गूगल ने नौकरी का ऑफर दिया।


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर लोग अभिजय की कहानी और उनके मां के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अगर मां मुस्कुरा रही हैं तो समझो आपने जिंदगी में सब हासिल कर लिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह बेहद प्रेरणादायक सफर है।


Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें