युवक ने सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक को दिया अनोखा ऑफर
- फोटो : Istock
Viral News: नौकरी पाने के लिए लोग एक अच्छा बायोडाटा तैयार करते हैं। इसमें वह अपने सभी काम के अनुभवों को अच्छे प्रदर्शित करते हैं। इसके साथ ही साक्षात्कार में कंपनी को प्रभावित करने के लिए अपने ज्ञान, अनुभव और मैनेजमेंट की क्षमता का अच्छे से प्रदर्शित हैं। लेकिन एक नौकरी मांगने वाले शख्स ने कंपनी के मालिक को एक अनोखा ऑफर दिया है। शख्स ने सॉफ्टवेयर कंपनी विंगीफाई (Wingify) के संस्थापक से कहा कि अगर आप मुझे अपने यहां नौकरी पर रखते हैं, तो आपको 500 डॉलर (करीब 41 हजार रुपये) दूंगा। मेरे पास सुपर आइडिया है और अगर मैं अपने आपको साबित नहीं कर पाता हूं, तो आप मुझे नौकरी से निकाल सकते हैं।
सॉफ्टवेयर कंपनी विंगीफाई एक स्टार्टअप है। इस स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक पारस चोपड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऑफर का स्क्रीनशॉट साक्षा किया है। इसके साथ ही लिखा है कि अगर आप किसी को प्रभावित करना चाहते हैं, तो यह भी ध्यान खींचने वाला एक तरीका है। लेकिन उन्होंने कहा कि युवक से वहे पैसे नहीं लेंगे और वह इससे काफी प्रभावित हैं।
विंगिफाई के संस्थापक पारस चोपड़ा को भेजे गए मैसेज में युवक ने लिखा है, मैं विंगिफाई में काम करना चाहता हूं। मेरे पास आपकी कंपनी के लिए एक अनोखा प्रस्ताव है। मुझे नौकरी पर रखने के लिए मैं आपको 500 डाॅलर दूंगा। अगर मैं एक सप्ताह के अंदर अपनी योग्या को साबित नहीं कर पाया, तो आप मुझे नौकरी से निकाल सकते हैं और पैसे भी रख सकते हैं। मैं आपकी टीम का समय नहीं बर्बाद करूंगा। युवक ने आगे लिखा है, आपकी मंजूरी का इंतजार रहेगा। सोशल मीडिया पर कंपनी को दिया गया युवक का ऑफर वायरल हो गया है।
Space News: अंतरिक्ष में 25 साल बाद मिली लापता सैटेलाइट, जानिए आखिर क्या है रहस्य
Ajab-Gajab: सुनसान जंगल में क्यों और कहां से आती हैं भूतिया आवाजें? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा
बता दें कि साल 2009 में पारस चोपड़ा ने विंगिफाई सॉफ्टवेयर कंपनी की शुरुआत की थी। वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से स्वर्ण पदक विजेता हैं। फोर्ब्स की तरफ से चोपड़ा को अंडर 30 लिस्ट में दो बार शामिल किया गया है। वह विंगिफाई के साथ ही निंटी और वीडब्ल्यूओ के भी संस्थापक हैं।