फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

Mon, 29 Jun 2026 11:27 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत पहाड़ी वादियों में रोमांटिक अंदाज में नजर आता है। लेकिन तभी उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड्स सबका ध्यान अपनी ओर खीच लेते हैं। 

विज्ञापन
बॉडीगार्ड साथ लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति - फोटो : @dontwaityz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Honeymoon Couple Bodyguard Viral Video: शादी के बाद लोग अक्सर हनीमून के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं क्योंकि वहां का माहौल रोमांटिक, शांत और भीड़-भाड़ से दूर होता है। लेकिन हाल ही में हुए कुछ मर्डर केस के चलते पूरे मर्द समाज में दहशत फैली हुई है। एक तरफ कुवांरों को शादी करने में डर लग रहा तो दूसरी तरफ शादीशुदा वालों की रातों की नींद उड़ी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हनीमून पर पत्नी के साथ-साथ बॉडीगार्ड्स को भी साथ ले गया। वीडियो देख कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में पति अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज मारता दिखाई दे रहा है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कपल वहां अकेला नहीं है, बल्कि उनके आसपास तीन बॉडीगार्ड और खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक के हाथ में हथियार भी नजर आ रहा है। शायद शख्स यहाल ही के महीनों में हुए हादसों को लेकर इतना डरा हुआ है कि हनीमून पर अपनी पत्नी के साथ-साथ बॉडीगार्ड्स को भी लेकर पहुंच गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि ये वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाई गई है। 
 


हनीमून पर पत्नी संग बॉडीगार्ड लेकर पहुंचे शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो मजेदार होने के साथ-साथ आज की सच्चाई को भी बयां कर रहा है कि कैसे कुछ महिलाओं के लिए उनके पति की जान की कोई कीमत नहीं है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

विज्ञापन


Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान


वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इश्क तो चलता रहेगा पर भाई ने अपनी सेफ्टी को जो प्रायोरिटी दी है, वो काबिले तारीफ है। दूसरे शख्स ने लिखा- रोमांस से ज्यादा जान प्यारी है, भाई का ये ‘सर्वाइवल मोड’ देखकर मजा आ गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें