फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मृत पत्नी की मांग भरते हुए कांपते रह गए पति के हाथ, वीडियो देख लोगों के छलके आंसू

Sat, 30 Aug 2025 10:04 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए दिखाई देता है।
विज्ञापन
वीडियो कर देगा भावुक - फोटो : एक्स@ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृत्यु इस दुनिया का सबसे बड़ा सच है। जो भी इस धरती पर आया है, उसे एक दिन यहां से जाना ही पड़ता है। यह सच चाहे कितना भी कड़वा क्यों न हो, लेकिन इसे कोई बदल नहीं सकता। हिंदू धर्म में कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जो इंसान के अंतिम संस्कार से जुड़े होते हैं। इन्हीं में से एक परंपरा यह भी है कि जब किसी शादीशुदा महिला की मृत्यु होती है तो उसके पति द्वारा उसकी मांग भरकर उसे अंतिम विदाई दी जाती है। यह परंपरा इस बात का प्रतीक मानी जाती है कि पत्नी की शादीशुदा पहचान आखिरी समय तक बनी रहती है। इस वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देते हुए दिखाई देता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति कितने कांपते हुए हाथों से अपनी पत्नी की मांग भर रहा है। पहले वह पत्नी की नाक से माथे तक सिंदूर लगाता है और फिर उसकी मांग में भरकर उसे विदाई देता है। यह सीन इतना भावुक है कि जिसने भी देखा, उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।



मृत पत्नी की मांग में भरा सिंदूर
अब जरा सोचिए उस पति की हालत कैसी रही होगी जिसने अपनी जीवनसंगिनी को इस तरह विदाई दी। पूरी उम्र साथ निभाने का वादा करने के बाद, इस तरह आखिरी बार सिंदूर लगाना किसी के लिए भी बेहद कठिन पल होता है। यह केवल वही व्यक्ति समझ सकता है जिसने शादी का बंधन निभाया हो और जीवनसाथी को खोया हो।
विज्ञापन


आपको भी रुला देगा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “आप अपना ख्याल रखना, मैं अब विदा लेती हूं।” महज 33 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और लगातार कमेंट भी आ रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यूजर्स अपनी भावनाएं इस वीडियो के नीचे जाहिर कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “मां जी कितनी भाग्यशाली थीं, जो 16 श्रृंगार में इस घर आईं और ऐसे ही सज-धजकर संसार से विदा हुईं। नमन।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “यह देख कर आंखों में आंसू आ गए यार।” एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, “यह दुख और दर्द वही समझ सकता है जिसकी शादी हुई है और जिसने जीवनसाथी खोया है।” वहीं किसी ने लिखा, “आजकल के लोगों ने प्रेम का असली मतलब ही बदल दिया है। इनसे सीखना चाहिए कि आखिरी सांस तक कैसे साथ निभाया जाता है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें