यह वीडियो रेपटाइल सेंचुरी के अंदर का है, जिसे फॉरगॉटन फ्रेंड रेपटाइल सेंचुरी ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप भूखा था और खाना न मिलने की स्थिति में वो खुद को ही खाने लगा। वह लगभग अपने आधे शरीर को निगल चुका था। हालांकि बाद में एक शख्स ने सांप के नाक को दबा दिया, जिससे घबराकर उसने अपने शरीर को तुरंत बाहर निकाल दिया।
जेस रोथहैकर नामक एक शख्स के मुताबिक, इस सांप का नाम किंग स्नेक है और जब उन्हें भूख लगती है वो या तो दूसरे सांपों को खाते हैं या खुद को ही खा लेते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सांप जब अपनी पूंछ को देखता है तो उसे लगता है कि कोई दूसरा सांप है और वो खुद को ही खाने लगता है।