एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर इंसान 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लेता है तो तमाम बीमारियों से दूर रह सकता है। लेकिन आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों को नींद नहीं आती है। इसका कारण है कि लोग देर रात तक स्मार्टफोन चलाते हैं, सिनेमा देखते हैं, पार्टी करते हैं जिससे उन्हें सोने में देर हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इंसान की नींद ही उसकी कई सारी बीमारियों का इलाज है। जब हम काम करके थक जाते हैं तो नींद ही एक ऐसा तरीका है जिससे हमारे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है। मगर, आजकल लोगों को नींद बहुत कम आती है। अच्छी नींद लेने के लिए हमें दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। अगर हम कुछ तरीके अपनाएं तो हमें नींद भी अच्छी आएगी और हमारे शरीर को भी आराम मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि हम एक अच्छी नींद कैसे ले सकते हैं........