अपनी पसंद के पालतू जानवर के साथ हम एक अलग तरह का भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। आप कुत्ते के साथ बातें करते हैं, हैम्स्टर के साथ खेलते हैं और अपने पैराकीट (तोते) को वे रहस्य भी बताते हैं जो आप किसी और को नहीं बताते। कभी-कभी आपको शक भी होता है कि ऐसा करने का कोई तुक नहीं है, लेकिन आपके अंदर यह उम्मीद बनती है कि आपका प्यारा जानवर आपको समझता है। लेकिन जानवर क्या और कितना समझते हैं?
मिसाल के लिए, इतना तो पता है कि जानवर आनंद का अनुभव करने में सक्षम हैं, लेकिन क्या वे हंसी-मजाक भी समझते हैं? क्या आपका प्यारा जानवर चुटकुले समझता है या आपके पैरों की ऊंगली पर कोई भारी चीज गिर जाए तो वह खिलखिलाकर हंस सकता है?