फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 18 Jun 2026 11:28 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफर कर रहे एक यात्री का फोन चोरी होते देखा जा सकता है। ऐसे में जिस आदमी का सामान चोरी होता है उसे अंदाजा भी नहीं होता है कि उसका पर्स या फोन कब और कैसे चोरी हो गया है?
विज्ञापन
ट्रेन में मोबाइल चोरी करती महिला का वायरल वीडियो - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Train Pickpockets Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान आए दिन कभी पैसे तो कभी मोबाइल चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफर कर रहे एक यात्री का फोन चोरी होते देखा जा सकता है। ऐसे में जिस आदमी का सामान चोरी होता है उसे अंदाजा भी नहीं होता है कि उसका पर्स या फोन कब पलक झपकते ही गायब हो गया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो किसी नॉर्मल से स्लीपर ट्रेन का है, जिसमें ठीक-ठाक सी भीड़ भी नजर आ रही है। इसी बीच एक महिला इस बात का फायदा उठाते हुए ऊपर सीट पर आराम से बैठे-बैठे सो रहे एक आदमी की जेब से चुपचाप उसका फोन निकाल लेती है। महिला ने इतने शातिर तरीके से आदमी की जेब से फोन निकाला कि उसे भनक भी नहीं लगी। 


वीडियो पर लोगों की मिलजुली प्रतिक्रियाएं

ट्रेन में चोरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिलजुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, बेचारा घोड़े बेच कर सोया हुआ है, नींद खुलेगी तो यात्रा का पता चलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, लो हो गई भाई की यात्रा मंगलमय। तो वहीं कई यूजर्स इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। 

विज्ञापन

Viral Video: पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन, विदेशी व्लॉगर के उड़े होश, देखें वीडियो

Viral Video: माइकल जैक्सन के स्टाइल में साड़ी पहन मूनवॉक कर छा गई बिहार की बेटी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


यात्रियों की थोड़ी सी लापरवाही बनती चोरी का कारण
ट्रेन में चोरी या जेब कटने की घटनाएं अक्सर भीड़-भाड़ और यात्रियों की थोड़ी सी लापरवाही का फायदा उठाकर होती हैं। चोरी करने के लिए चोर कई तरह की चालाकियां अपनाते हैं। बता दें कि इस वीडियो को उसी ट्रेन में मौजूद एक सफर कर रहे यात्री ने बनाया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, इस वीडियो के जरिए फोन चोरी करने वाली को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें