अंतरिक्ष में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार किए जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? शुभांशु शुक्ला का वीडियो वायरल
- फोटो : IANS
वीडियो में शुभांशु शुक्ला इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिखाते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया, यह मास्क तब काम आता है जब स्पेस स्टेशन में जहरीली गैस रिसाव हो। यह मास्क देखने में साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह लगता है, लेकिन इसकी बनावट पूरी तरह व्यावहारिक है। तनाव की स्थिति में यह आसानी से फूल जाता है।
उन्होंने हवाई जहाज की सुरक्षा घोषणा का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले खुद का ऑक्सीजन मास्क लगाएं, फिर दूसरों की मदद करें वाली सलाह सिर्फ जहाज के लिए नहीं है। यह सिद्धांत पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में भी लागू होता है।
शुभांशु शुक्ला ने बताया कि अंतरिक्ष मिशन बेहद जटिल होते हैं। छोटी-सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों को बार-बार ऑफ-नॉमिनल सिनेरियो की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि असली संकट में वे शांत रहकर सही फैसले ले सकें। शुभांशु शुक्ला का यह वीडियो मार्च का महीने का है, लेकिन अब यह वायरल हो रहा है।