फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मौत से लड़ रही बहन ने भाई से कहा- पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनना, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Sun, 14 Sep 2025 02:56 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वीडियो में भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते को दिखाया गया है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अस्पताल के बेड पर मौत से जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : X/@MR.Khan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं तो कुछ दिल को छू लेने वाले। वहीं इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की आंखें नम कर दी हैं। इस वीडियो में भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते को दिखाया गया है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अस्पताल के बेड पर मौत से जंग लड़ रही है। चारों तरफ डॉक्टर्स और नर्स हैं।

विज्ञापन


लड़की बेड पर लेटी हुई है और काफी कमजोर नजर आ रही है। इस दौरान उसक चेहरे पर बीमारी की थकान साफ झलक रही है। इसी बीच उसका छोटा भाई बहन के नजदीक आता है। बहन जैसे ही अपने भाई को देखती है उसका चेहरा खिल उठता है। चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई देती है।

भाई बहन की इस मुलाकात को देखने के बाद वहां मौजूद डॉक्टर्स और नर्स की आंखे भी नम हो जाती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटा भाई बहन के पास खड़ा होकर कुछ कह रहा है। वह उससे बातें कर रहा है, लेकिन वीडियो में एक गाना चल रहा है जिसकी वजह से यह सुनाई नहीं देता कि वह बहन से वह क्या कह रहा है। 
 

कुछ ही देर बाद बहन अपने छोटे भाई का चेहरा दाहिने हाथ से पकड़ लेती है। वह उसके गाल को प्यार से हिलाती है मानो कहना चाह रही हो कि वह हमेशा उसके साथ है। यह नजारा इतना भावुक है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। 

वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @MR.Khan नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है "आखिरी बार अपनी बहन को देखने हॉस्पिटल गया छोटा भाई तो बहन के आखिरी शब्द थे कि तू पढ़-लिखकर बड़ा आदमी बनना भाई।"
विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट लिखा - बहन की दुआएं हमेशा भाई के साथ रहती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "बहन का प्यार हमेशा रहनुमा बनकर साथ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें