सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ कई लोगों को ऐसी हरकतें करने पर मजबूर कर देती है, जिनका अंजाम बेहद गंभीर हो सकता है। लाइक्स और व्यूज पाने की चाह में कुछ लोग अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, साथ ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ करते हैं। ऐसे स्टंट वाले वीडियो अक्सर इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन कई बार यही वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच जाते हैं और फिर स्टंट करने वालों को कानून का सामना करना पड़ता है। इन दिनों भी ऐसा ही एक मामला चर्चा में बना हुआ है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
हाईवे पर किया खतरनाक स्टंट
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार हाईवे पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसी दौरान कार में मौजूद दूसरा युवक सिर्फ दिखावा करने के लिए बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आता है। वह चलती कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल जाता है। उसका एक पैर दरवाजे पर टिका होता है, जबकि दूसरा पैर कार के अंदर रहता है। इतना ही नहीं वह पीछे की ओर मुड़कर स्टंट करता दिखाई देता है। यह पूरा स्टंट केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने के मकसद से किया गया था।
युवक पर भारी पड़ा यह मामला
हालांकि वीडियो इंटरनेट पर वायरल तो हो गया लेकिन इसके बाद मामला उस युवक के लिए भारी पड़ गया। वायरल क्लिप पुलिस तक पहुंची और कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद उनसे माफी मंगवाई गई और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। यूपी पुलिस ने शेयर किया पूरा मामला दिलचस्प बात यह है कि यूपी पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्टंट करने वाला सीन और पुलिस स्टेशन के सामने माफी मांगते युवक का वीडियो, दोनों एक साथ दिखाए गए हैं। यह वीडियो यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स @Uppolice से पोस्ट किया है।
क्रिएटिव कैप्शन के साथ पुलिस ने किया जागरूक
वीडियो साझा करते हुए पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "बारिश के सुहाने मौसम में रोड सेफ्टी पर पानी न फेरें। हाईवे पर स्टंट ड्राइविंग आपकी ही नहीं, दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल सकती है। यह मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय हैं।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई हजार लोग देख चुके थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी को गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं।