हालांकि, अगले दिन यह आंदलोन हिंसक हो गया। इसमें पथराव और हवाई फायरिंग हुई, जिसके बाद 100 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं। नीट पेपर को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर को लेकर आंदोलन शुरु किया। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन देश के कई राज्यों में पहुंच चुका है। छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देंऔर इस पूरे आंदोलन में बिहार सबसे आगे है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, तो कई प्रदर्शनकारी गाने की धुन पर नाचने लगे। इसके कुछ देर के लिए प्रदर्शन का माहौल हल्का हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई, पत्थर और चप्पल भी चले, पुलिस ने बल और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस बीच मजेदार पल भी आया, जो अब वायरल हो रहा है। छात्रों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ने की जगह उन्हें घुमाकर हटा दिया और लगाई रस्सी को भी खींच दिया।
Viral: शादी के खर्च पर वायरल हुई लड़की की सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी दिलचस्प बहस
गुरुवार को यह आंदोलन कई जिलों तक पहुंच गया और गंभीर रूप ले लिआ। कटिहार और बेगूसराय में पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हिंसा में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Japan Viral Story: पति ने सिर्फ इसलिए 20 साल तक पत्नी से नहीं की बात, फिर बेटे ने ऐसे खत्म कराई खामोशी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पटना के डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस की बैरिकेडिंग उठाकर भागने लगे। कई लोग बैरिकेड पर चढ़ गए, तो कुछ उसे अपने साथे ले जाते दिखाई दे रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Viral Video: एयर इंडिया ने तोड़ा ट्राइपॉड, फिर दिया ऐसा मुआवजा कि भड़क उठा फिल्ममेकर, वीडियो वायरल
एक वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी पुलिस से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं कि क्या आपके पास टियर गैस नहीं है? इसके बाद वहां पर मौजूद लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।