फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पानी पीते-पीते बगुले ने किया योग, लोग बोले- बाबा रामदेव का शिष्य; देखें वायरल वीडियो

Fri, 18 Apr 2025 12:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Heron Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें एक बगुले का वीडियो काफी देखा जा रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर काफी हंसने वाले हैं।
विज्ञापन
बगुले का वायरल वीडियो। - फोटो : Instagram/nishidalal.official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Heron Viral Video: अगर देखा जाए तो लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी रूप से सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। लोग अपने मोबाइल पर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे एप को इंस्टॉल करते हैं और फिर अपना अकाउंट बनाकर अपनी तस्वीरें और वीडियो आदि शेयर करते हैं। वहीं, कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी यहां पर सामने आते हैं जो काफी वायरल हो जाते हैं और लोग इन्हें काफी पसंद भी करते हैं।

विज्ञापन


इसलिए इन वीडियो के व्यूज हर किसी को हैरान भी कर देते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है जो एक बगुले का है और इसमें वो कुछ अजीब और प्यारी सी हरकत करते हुए नजर आ रहा है। लोग भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। तो चलिए देखते हैं बगुले का वायरल वीडियो और जानते हैं इसमें क्या है...

क्या है वायरल वीडियो में?

बात इस वायरल वीडियो की करें तो इस वीडियो में आप एक बगुले को देखेंगे जो कुछ प्यारी हरकत कर रहा है। वीडियो में देख सकते हैं एक तरफ तो ये बगुला पानी पी रहा है और दूसरी तरफ अपनी दोनों टांगों पर घूम रहा है।
विज्ञापन


देखने में नजर आ रहा है कि ये बगुला पानी पीते-पीते अपनी टांगों पर नाच रहा है। हालांकि, पास में और भी बगुले हैं पर वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है "योग चल रहा है।" वहीं वीडियो पर "बाबा रामदेव का शिष्य..!!" लिखा हुआ है।

कितनी बार देखा जा चुका है वीडियो?

बगुले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है और लोग इस वीडियो को काफी प्यारा वीडियो बता रहे हैं। बात अगर व्यूज की करें तो अब तक इस वीडियो को 30 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि, इस वीडियो पर 198 कमेंट भी किए जा चुके हैं।

क्या है लोगों की प्रतिक्रिया?

बात अगर लोगों द्वारा किए गए कमेंट की करें तो इसमें एक यूजर ने लिखा है कि 'माइकल जैक्सन का भाई बगुला जैक्सन'। जबकि, एक यूजर ने लिखा है कि 'लग रहा है बाबा रामदेव योग कर रहे हैं।' वहीं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि 'हमसे अच्छा डांस तो ये बगुला कर रहा है।'

यहां देखें वीडियो:-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें