फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मूसलाधार बारिश में मुर्गी ने ढाल बनकर निभाया मां का फर्ज, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Fri, 11 Apr 2025 04:34 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी अपने चूजों को बारिश से भीगने से बचा रही है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
चूजों को बारिश से बचाती हुई मुर्गी - फोटो : X/@Rainmaker1973
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मां का प्यार दुनिया में सबसे अनमोल और निस्वार्थ होता है। वह अपने बच्चों की हर मुश्किल में ढाल बनकर खड़ी रहती है, चाहे कितनी भी विपरीत परिस्थितियां हों। मां का यह बलिदान और समर्पण सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि हर जीव में देखने को मिलता है। ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मुर्गी की है, जो बारिश में भीगते हुए अपने चूजों को पंख फैलाकर उसे पानी से बचाने में मदद कर रही है। यह भावुक कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी अपने चूजों के साथ बारिश में नजर आ रही है। जैसे-जैसे बारिश तेज होती है, मुर्गी का व्यवहार और भी मार्मिक हो जाता है। वह खुद पूरी तरह भींग रही है, लेकिन अपने बच्चों को बारिश की बूंदों से बचाने के लिए वह अपने पंखों को ढाल की तरह फैलाकर उन्हें नीचे सहेज लेती है। चूजे उसकी गर्माहट और सुरक्षा में पूरी तरह सुरक्षित दिख रहे हैं। यह देखकर ऐसा लगता है जैसे मुर्गी ने अपने बच्चों की खातिर हर मुश्किल को गले लगा लिया हो। वह बारिश की मार झेल रही है, लेकिन अपने चूजों पर जरा सी भी आंच नहीं आने दे रही है।

वीडियो में साफ दिखता है कि मुर्गी ने अपने पंखों को इस तरह फैलाया है कि चूजे पूरी तरह ढक जाएं। यह नजारा इतना भावुक करने वाला है कि इसे देखकर इंसानी रिश्तों की गहराई भी फीकी पड़ जाती है। इस सादगी भरे पल ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि यह भी दिखाया कि मां का प्यार हर जीव में एक जैसा होता है, निस्वार्थ और अटूट है। यह वीडियो हमें सिखाता है कि प्रेम और देखभाल की कोई सीमा नहीं होती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: ''लड़की की हिम्मत को सलाम है'', वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

लोगों की प्रतिक्रिया
अब इस वीडियो को इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो सिखाता है कि मां का प्यार कितना बड़ा होता है।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'यह बेजुबान जीव हमें इंसानियत का असली मतलब समझा गया।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: देसी जुगाड़ से बने इस रोलर कोस्टर को देखकर नहीं होगा भरोसा, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें