जमीन से टकराकर क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह
- फोटो : AI
वायरल वीडियो: अमेरिका के यूटा एयरपोर्ट पर एक भयानक हादसा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लाल रंग का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो जाता है। हेलीकॉप्टर जमीन से टकराने के बाद हवा में उछलता है। इसके बाद फिर हवा में गोल-गोल घूमकर क्रैश हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं सबसे पहले हेलीकॉप्टर का टेलबूम आकर जमीन से टकराता है, जिसके बाद उसका पंखा जमीन से टकराकर टूट जाता है। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इस भयानक हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोग मामूली चोटें आई हैं और वो सुरक्षित बच गए।
क्या है हादसे की वजह?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के यूटा एयरपोर्ट पर बेल 206 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा है। जांच में पता है कि यह हादसा इंसानी गलती के कारण हुआ है।
पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल
जब हेलीकॉप्टर हवा में एक स्थान से दूसरी जगह जा रहा था, तभी इंस्ट्रक्टर ने इंजन गवर्नर को एडजस्ट करने के लिए कॉकपिट में दूसरी तरफ हाथ बढ़ाया, जिससे उसका नियंत्रण छूट गया। जांच में पता चला है कि हेलीकॉप्टर में कोई भी तकनीकी खराबी नहीं थी।
सांप की चल रही थीं आखिरी सांसें, युवक ने पाइप से दिया सीपीआर, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। एक शख्स ने कहा है कि हवा में हॉवर करते समय कॉकपिट में ऐसे हाथ बढ़ाना बहुत खतरनाक है। एक शख्स का कहना है कि हेलीकॉप्टर हादसों में लोगों की जान नहीं बचती है और दोनों बचे लोगों की किस्मत अच्छी है।
गाय की जान पर बनी आफत, देवदूत बनकर पहुंचा जवान और ऐसे किया रेस्क्यू, दिल छू लेगा वीडियो
कब हुआ था हादसा?
यह हादसा 23 मई को यूटा एयरपोर्ट पर हुआ था। अब नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) हेलीकॉप्टर क्रैश की अंतिम जांच रिपोर्ट दी है और इसके साथ ही हादसा का एक वीडियो भी जारी किया है। यह घटना स्थानीय एयरपोर्ट पर उड़ान के प्रशिक्षण के दौरान हुई थी।