Heavy Driver Video: आज के दौर में हर हाथ में स्मार्टफोन है और हर जेब में एक कैमरा। ऐसे में सड़क पर कुछ भी अलग, अजीब या चौंकाने वाला दिख जाए, तो लोग उसे कैद करने में देर नहीं लगाते। फिर वही वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर पहुंच जाता है, जहां से शुरू होता है वायरल होने का सिलसिला। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
वायरल क्लिप में एक ऑटो ड्राइवर का अनोखा और कहें तो खतरनाक अंदाज देखने को मिलता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ ऑटो या ई-रिक्शा चालक अपनी सीट पर भी सवारी बैठा लेते हैं और खुद किनारे खिसककर गाड़ी चलाते हैं। यही वजह है कि कई बार उनका मजाक भी बनता है और सोशल मीडिया पर मीम्स की भरमार हो जाती है।
वीडियो में देखा गया डरावना दृश्य
लेकिन इस बार जो नजारा सामने आया है, उसने हर किसी को चौंका दिया। वीडियो में दिखता है कि ड्राइवर की सीट पर आधी जगह एक सवारी बैठी है, बची हुई आधी जगह पर दूसरी सवारी टिक गई है, और खुद ड्राइवर सबसे किनारे में लटक कर किसी तरह ऑटो चला रहा है। सोचिए ऐसे में अगर जरा सा भी संतुलन बिगड़ जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि ड्राइवर लगभग ऑटो से बाहर ही लटका है। इतना ही नहीं बीच में वह गुटका खाता भी नजर आता है।
देखें वीडियो
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rituverma51 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश का है। वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने इस पर मजेदार और तीखे दोनों तरह के रिएक्शन दिए। किसी ने तंज कसते हुए लिखा कि “अभी कुछ और सवारी भी आ सकती हैं,” तो किसी ने इसे ड्राइवर का ‘ओवरलोडेड टैलेंट’ बताया। वहीं कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए ऐसी हरकतों पर रोक लगाने की बात कही। साफ है यह वीडियो सिर्फ एक अजीब घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्या कुछ अतिरिक्त कमाई के लिए इतनी बड़ी रिस्क लेना सही है?
Viral: ऑटो चलाकर घूमते दिखे विदेशी टूरिस्ट, तय किया कोच्चि से जैसलमेर तक का सफर
Viral: विदेशों में भी है कोलकाता की झालमुड़ी की डिमांड, लंदन की सड़क पर अंग्रेज ने लगाया स्टॉल
Viral: गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख सचिन तेंदुलकर भी हुए हैरान, वीडियो शेयर कर की खूब तारीफ
Viral Video: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने किया भारत में घुसने का दावा, अब लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल