स्वीडन पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि अगर आप कार में सेक्स करने जा रहे हैं, तो हैंडब्रेक ऑन करना न भूलें। कुछ दिनों पहले एक कार पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दरअसल, कार के अंदर युवा जोड़ा सेक्स कर रहा था और जब कार ढलान से नीचे आने लगी तो वह ब्रेक नहीं लगा सका।
यह घटना स्टॉकहोम के सोडरमाल्म जिले में घटी, जहां के पुलिस अफसर ने दुर्घटनाग्रस्त कार सिल्वर कलर की वैन की तस्वीरें के साथ चेतावनी जारी की है। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी ट्विटर पर देते हुए कहा, 'टैंटो माउंट पर खड़ी कार में जब यह जोड़ा प्यार में डूब गया था। तब हैंडब्रेक ऑफ थे। हर लेवल पर सेफ्टी सबसे पहले है।'
स्वीडन पुलिस के अधिकारी सोशल मीडिया पर हास्यपूर्ण पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि उनके ट्विटर अकाउंट को 65 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बीते माह ही पुलिस ने एक नाबालिग को बिना लाइसेंस के कार ड्राइव करते पकड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने उसका खूब मजाक उड़ाया था।
पुलिस ने ट्वीट किया, 'फर्जी लाइसेंस के साथ किसी को धोखा देने की कोशिश करना अच्छा नहीं है। यह बेवकूफी है क्योंकि लाइसेंस पर लिखा है तुम्हारा जन्म 30 फरवरी को हुआ है।'