फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पानी में डूब रहा था हिरण, हाथी ने सूंड से पकड़कर ऐसे बचाई जान, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Sun, 08 Jun 2025 11:41 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hathi Ka Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ियों के बीच बने एक गहरे कुंड में पानी पीने के लिए पहुंचा है। वहां पर पहले से ही कुछ हिरण मौजूद हैं। हाथी अपनी मस्ती में सूंढ़ के सहारे पानी पी रहा है।
विज्ञापन
पानी में डूब रहा था हिरण, हाथी ने सूंड से पकड़कर ऐसे बचाई जान - फोटो : x@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hathi Ka Video: हर दिन जानवरों के कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियों जानवरों की लड़ाई के होते हैं, तो कुछ उनके शिकार करने के। इनमें कुछ जानवरों की समझ को दिखाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। यह एक हिरण और हाथी का है। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ियों के बीच बने एक गहरे कुंड में पानी पीने के लिए पहुंचा है। वहां पर पहले से ही कुछ हिरण मौजूद हैं। हाथी अपनी मस्ती में सूंढ़ के सहारे पानी पी रहा है। इस बीच एक हिरण नजर आता है, जो कुंड में किसी वजह से गिर गया है। कुंड की गहराई ज्यादा और निकलने वाले रास्ते में ऊंचाई होने की वजह से वो निकल नहीं पा रहा है। 

हाथी ने ऐसे बचाई हिरण की जान

हिरण बहुत कोशिश करने के बाद भी कुंड से निकल नहीं पा रहा है और पानी के अंदर  फंसा हुआ है। वहां पर मौजूद हाथी कुछ समय तक हिरण को पानी से निकलने की कोशिश करते हुए देखता है। इस बीच हाथी का हिरण को बचाने की कोशिश करता है और वो अपनी सूंढ़ से हिरण को बाहर निकाल देता है। 41 सेकंड के वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी कैसे हिरण की पानी से बाहर निकलने में मदद कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन




Japanese Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, घूमने का प्लान कैंसिल कर रहे हैं लोग

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 74 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Video: सड़क पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी पहुंच जाती है शेरनी और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो को देखकर कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा ‘हाथी के चेहरे पर यह भाव था, “वाह, मुझे बहुत गर्व है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हाथी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि इंसानों को हाथी से सीखने की जरूरत है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें