फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गंगा में नहाते समय अचानक बहने लगा कांवड़िया, फिर एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ

Sat, 12 Jul 2025 06:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सावन के महीने में हरिद्वार में लाखों कांवड़ियों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण खतरे में जान पड़ सकती है।
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय अचानक बहने लगा कांवड़िया, फिर एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सावन के महीने में हरिद्वार में लाखों कांवड़ियों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही के कारण खतरे में जान पड़ सकती है। हरिद्वार में गंगा नदी में नहाने के लिए जाने वाले और गहराई का अंदाजा नहीं लगने से डूबने या बहने वालों को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं। 

विज्ञापन


अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जवानों की तत्परता और साहस की सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। हरिद्वार मे एसडीआरएफ के जवानों ने कांवड़िया को गंगा में डूबने से बचाया। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक गंगा के तजे बहाव में नहाने के दौरान अचानक बह गया है। वह गहरे पानी में डूबने से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह पानी में तेजी से बह रहा है। इस दौरान वह अपने दोनों हाथ ऊपर कर रहा है। 
विज्ञापन


Video: चूहे ने कोबरा के फन पर बैठकर बचाई अपनी जान, सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई हलचल, देखकर हो जाएंगे हैरान
 

Flight Ka Video: मधुमक्खियों ने फ्लाइट पर बोल दिया हमला, भगाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत, वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान गंगा घाट पर तैनात एसडीआरएफ के जवान की नजर उस पर पड़ जाती है। इसके बाद जवान तुरंत नदी में छलांग लगा देता है। इसके बाद एक अन्य जवान भी नदी में कूद जाता है। फिर एसडीआरएफ के जवानों ने उसकी जान बचाई। 

Viral Post: बेंगलुरु के आसमान में दिखा डबल रेनबो, लोगों ने कैमरे में कैद की यह दुर्लभ फोटो, बोले- करिश्मा है

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों जवान शख्स को बचाने के लिए नदी में कूद जाते हैं और गस्त कर रही एक एसडीआरएफ की नाव उनके पास पहुंचती है। जवानों ने मिलकर शख्स नाव पर बैठाया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों में करीब तीन लोगों को गंगा में डूबने से बचाया है। इससे पहले भी दो युवक गंगा में बह गए थे, जिन्हें बचाया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें