हनुमान भक्ति में डूबे कुत्ते का वायरल वीडियो: इंटरनेट पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। उनमें से कुछ वीडियो अपनी मासूमियत और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एक कुत्ते का ऐसा ही अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें हनुमान जी का भजन बजते ही कुत्ता मंदिर में पहुंच गया और मूर्ति के सामने झूमने लगा।
हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने भजन चल रहा है। इसी दौरान एक कुत्ता वहां पहुंचता है और मूर्ति के सामने खड़ा हो जाता है। भजन की धुन सुनते ही वह अपने शरीर को हिलाते हुए झूमने लगता है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह भजन की धुन पर पूरी तरह मग्न होकर नाच रहा हो। मंदिर में मौजूद लोग भी कुत्ते की इस अनोखी हरकत को देखकर हैरान रह जाते हैं।
देखें वीडियो-
भजन की धुन पर झूमते कुत्ते का अनोखा अंदाज
वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात कुत्ते का अंदाज है। वह हनुमान जी की मूर्ति के सामने बेहद उत्साह के साथ झूमता हुआ नजर आ रहा है। उसकी हरकतें देखकर ऐसा लगता है मानो वह भजन की धुन में पूरी तरह मग्न हो गया हो। कुत्ते का यह अनोखा अंदाज वीडियो देखने वाले लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
हनुमान भक्ति में डूबे कुत्ते के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में 'सीता राम' लिखा है। सोशल मीडिया पर यह दिल छू लेने वाला वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसे अबतक हजारों व्यूज और सैकड़ों लाइक मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इंसानों से ज्यादा समझदार जानवर होता है क्योंकि इंसान जानवरों से ही सीखा है। वहीं कई यूजर्स इसे बेहद प्यारा बता रहे हैं।
स्पीति घाटी के मठ में दिखा अनोखा नजारा, भिक्षुओं संग फुटबॉल खेलता नजर आया कुत्ता
वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे