फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ऑफिस जाने निकला था, नदी में बदल गई सोसाइटी, गुजरात के बैंक कर्मचारी का वीडियो वायरल

Sat, 25 Jul 2026 09:38 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच वलसाड जिले के बैंक कर्मचारी शिवम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवम गर्दन तक पानी में खड़े होकर बताते हैं कि जलभराव की वजह से वह अपने ऑफिस नहीं पहुंच सके। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी सोसाइटी में "नई नदी का उद्घाटन" हो गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : @bankeronbike
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में मानसून इस बार भारी तबाही लेकर आया है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी बीच वलसाड जिले के एक बैंक कर्मचारी शिवम सिंह का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवम गर्दन तक भरे पानी में खड़े दिखाई देते हैं और कैमरे की ओर देखकर कहते हैं, मैं अपने ऑफिस तक नहीं पहुंच सका। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
23 जुलाई को इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो में शिवम अपनी हाउसिंग सोसाइटी के बाहर का नजारा दिखाते हैं। दावा किया गया है कि यह वीडियो मोगरावाड़ी स्थित अक्षरधाम रेजिडेंसी का है, जहां बारिश के बाद पूरा इलाका पानी में डूब गया। हालात ऐसे थे कि जलभराव के कारण शिवम अपने बैंक नहीं जा सके और उन्हें छुट्टी लेनी पड़ी।




वीडियो साझा कर शख्स ने लिए मजे
वीडियो में वे हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं, "दोस्तों, यह मेरी सोसाइटी है। हमने अभी-अभी अपनी सोसाइटी में एक नई नदी का उद्घाटन किया है।" मजाकिया अंदाज में कही गई यह बात इलाके की गंभीर स्थिति भी बयां करती है। शिवम बताते हैं कि भारी जलभराव के साथ-साथ दो दिनों तक बिजली भी बाधित रही। हालांकि उन्होंने राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की तुरंत कार्रवाई के बाद अब पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो गया है।
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो में शिवम गर्दन तक पानी में खड़े नजर आते हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इसे अब तक 3.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "कृपया इसे AI बना दो।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "तुमको एडवेंचर हर जगह मिल जाता है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें