फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सामने था शेरों का पूरा परिवार, फिर भी किसान रहा बेखौफ, वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

Wed, 05 Aug 2026 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: गुजरात के गिर क्षेत्र के पातापुर गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान शेर, शेरनी और उनके शावकों से महज 5 फीट की दूरी पर बेखौफ चलता नजर आता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है।
 
विज्ञापन
शेरों की मौजूदगी से नहीं डरे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गिर क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। एशियाई शेरों के लिए मशहूर इस इलाके में एक किसान शेर, शेरनी और उनके शावकों के बेहद करीब बेखौफ चलता नजर आया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि किसान और सिंह परिवार के बीच महज पांच फीट की दूरी थी, लेकिन न तो किसान के कदम डगमगाए और न ही शेरों ने किसी तरह की आक्रामक प्रतिक्रिया दिखाई। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह घटना ऊना तालुक के पातापुर गांव की है। वायरल वीडियो में किसान मसरीभाई को शेर, शेरनी और उनके बच्चों के पीछे आराम से चलते देखा जा सकता है। कैमरे में कैद यह सीन किसी वन्यजीव डॉक्यूमेंट्री जैसा लगता है, लेकिन यह गांव की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बताया जा रहा है। वीडियो देखने वाले लोग जहां किसान के साहस पर हैरानी जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे इंसान और वन्यजीवों के बीच बने संतुलन की मिसाल भी मान रहे हैं।




शेरों की मौजूदगी से नहीं डरे लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक पातापुर गांव में शेरों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। उनका कहना है कि यहां शेरों का स्थायी निवास जैसा माहौल बन चुका है। इसके बावजूद अब तक मानव पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव की महिला सरपंच अरुणाबेन चोदावडिया ने पूरे गांव में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


क्या बोले वन अधिकारी?
जानकारी की मानें तो गिर नेशनल पार्क और उससे सटे इलाकों में शेरों की संख्या बढ़ने के कारण अब वे अक्सर गांवों और खेतों तक पहुंचने लगे हैं। कई बार वे मवेशियों का शिकार भी कर लेते हैं, जिससे स्थानीय लोगों पर तनाव की स्थिति बन जाती है। ऐसे मामलों को देखते हुए वन विभाग गांवों में गश्त बढ़ाने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि शेर नॉर्मल परिस्थितियों में इंसानों पर हमला नहीं करते, जब तक उन्हें किसी तरह का खतरा महसूस न हो। फिर भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अगर शेर दिखाई दे तो घबराकर भागने के बजाय शांत रहें और धीरे-धीरे पीछे हटें। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजें, रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और मवेशियों को सुरक्षित बाड़े में रखें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें