फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रेन में सीट कवर फाड़कर हवा में लहराने का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- हमारे टैक्स के पैसों की बर्बादी

Mon, 04 May 2026 05:43 PM IST
Shikhar Baranawal फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Train Seat Cover Tear Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे की प्रपर्टी को नुकसान पहुंचाने वाले लड़कों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत से लोग इस वीडियो को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आइए वीडियो देखते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में हुर्दंग मचाने का वीडियो वायरल - फोटो : X/@TARUNspeakss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Damage to Railway Property: भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से अक्सर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक ट्रेन की बोगी के भीतर उत्पात मचाते और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सीट कवर फाड़कर मनाया जश्न
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के ट्रेन की एक बोगी में मौजूद हैं। पूरी बोगी खाली दिख रही है, वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जनरल बोगी है। वीडियो में एक लड़का फ्रंट कैमरे से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। इसी बीच, हुड़दंग मचा रहे लड़कों में से एक युवक सीट का कवर बेरहमी से फाड़ने लगता है। वह पूरी ताकत लगाकर कवर को सीट से अलग कर देता है और फिर उसे दूर खड़े अपने तीसरे साथी की ओर फेंक देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी गुंडागर्दी के दौरान ये सभी लड़के आपस में हंस रहे हैं और खुशी मना रहे हैं, जैसे उन्होंने कोई बहादुरी का काम किया हो।
 

यूजर्स ने जाहिर की नाराजगी
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TARUNspeakss नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और तीन हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि यह रेलवे की संपत्ति की सीधी बर्बादी है। लोगों का कहना है कि रेलवे की सुविधाएं आम जनता के टैक्स के पैसों से बनती हैं और इस तरह की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें