फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दुल्हन को बांहों में लिए फोटो खिंचवा रहा था दूल्हा, अचानक छूटा हाथ और मुंह के बल गिरी लड़की

Mon, 26 May 2025 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाए हुए है और दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए खड़े हैं। माहौल बहुत खुशनुमा है और वहां मौजूद सभी लोग इस रोमांटिक पल का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
दुल्हन को बांहों में लिए फोटो खिंचवा रहा था दूल्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @jaipur_preweddings
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी एक ऐसा अवसर होता है जिसमें हर कोई अपने खास पलों को हमेशा के लिए सहेज कर रखना चाहता है। तस्वीरें और वीडियो उन लम्हों को यादगार बनाने का सबसे सुंदर तरीका होते हैं। आजकल शादी में फोटोशूट एक ट्रेंड बन गया है, जहां दूल्हा-दुल्हन फिल्मी अंदाज में पोज देते हैं। लेकिन कभी-कभी यही रोमांटिक पल कुछ ऐसे मोड़ ले लेते हैं, जो हमेशा के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक शादी का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल फोटोशूट के दौरान स्टेज पर गिर पड़ता है। इन वीडियोज को देखकर लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है और लोग इसे अपने दोस्तों के साथ भी खूब साझा कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाए हुए है और दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए खड़े हैं। माहौल बहुत खुशनुमा है और वहां मौजूद सभी लोग इस रोमांटिक पल का आनंद ले रहे हैं। लेकिन इसी दौरान अचानक दूल्हे का संतुलन बिगड़ जाता है और वह अपनी दुल्हन के साथ स्टेज पर गिर पड़ता है। यह सीन इतना अचानक होता है कि वहां मौजूद लोग कुछ पलों के लिए सन्न रह जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों को यह सब देखकर हंसी भी आ जाती है।




पोज देने के दौरान स्टेज पर गिरे दूल्हा-दुल्हन
वीडियो में यह भी दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर डांस करते हुए किसी फिल्मी सीन की तरह एक रोमांटिक पोज बना रहे होते हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही उनका बैलेंस बिगड़ता है, दुल्हन दूल्हे की पकड़ से छूट जाती है और सीधा फ्लोर पर गिर जाती है। यह क्षण इतना अनोखा होता है कि देखने वालों के लिए यह एक मनोरंजक अनुभव बन जाता है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोग इसे तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं के साथ शेयर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे काफी मजेदार बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे एक सीख के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि फोटोशूट या किसी भी विशेष पल के दौरान पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि कोई दुर्घटना न हो। हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन आज भी यह लोगों को खूब हंसा रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। यह एक उदाहरण है कि कैसे एक छोटी सी चूक, एक यादगार पल को चर्चा का विषय बना सकती है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें