Groom Car Decorated With Fruits Viral Video: दूल्हे की गाड़ी को पारंपरिक रूप से गुलाब, गेंदा, और ऑर्किड जैसे ताजे फूलों से सजाया जाता है, जो प्रेम और उत्सव का प्रतीक माने जाते हैं। मगर शायद ही आपने कभी दूल्हे की गाड़ी को फूलों की जगह फलों से सजा हुआ देखा होगा। सोशल मीडिया पर दूल्हे की गाड़ी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे की गाड़ी को फूलों की बजाए विभिन्न प्रकार के फलों से सजाया गया है।
Viral Video: हवा में घंटों लटका रहा चोर, शटर में फंसी गर्दन, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश
वीडियो में दूल्हे की एक सजी हुई गाड़ी दिखाई दे रही है, जिसे अंगूर, संतरे और सेब से सजाया गया है। गाड़ी पर फूल भी लगे हैं मगर वो बस नाम के ही दिख रहे हैं। ऐसी सजावट आपने आज तक नहीं देखी होगी।
फलों से की गई अनोखी सजावट के कारण ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- पागल, किसी को खाने को दे दो लेकिन बर्बाद न करो। दूसरे शख्स ने लिखा- मेरे यहां तो बंदर ही खा जाएंगे।