फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेकार नारियल से बनाए पक्षियों के घोंसले, लोग बोले- इंसानियत आज भी जिंदा है

Thu, 09 Apr 2026 05:22 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में ग्रीनमैन के नाम से मशहूर नरपत सिंह राजपुरोहित ने बेजुबान पक्षियों को लेकर एक खूबसूरत पहल की, जिसने इंटरनेट पर यूजर्स का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
शख्स ने बेकार नारियल से बनाए पक्षियों के घोंसले - फोटो : @greenman_narpat_singh_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Coconut Shell Bird Nest Viral Video: राजस्थान के बाड़मेर में भीषण गर्मी पड़ती है, जहां तापमान अप्रैल-मई में ही 40°C से  50°C पहुंच जाता है। दिन की गर्मी के कारण यहां रात में भी तापमान ऊंचा बना रहता है। इस तपा देने वाली गर्मी में प्यास और छांव की कमी से हर साल हजारों बेजुबान पक्षी अपनी जान गंवा देते हैं। हाल ही में ग्रीनमैन के नाम से मशहूर नरपत सिंह राजपुरोहित ने बेजुबान पक्षियों को लेकर एक खूबसूरत पहल की, जिसने इंटरनेट पर यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Viral Video: साबुन की टिकिया को खाना समझकर खाने लगा लंगूर, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल

 
विज्ञापन

वीडियो में नरपत, मंदिरों या सड़क किनारे फेंके गए बेकार नारियल के खोल इकट्ठा करते नजर आते हैं। इसके बाद वे बड़ी ही बारीकी से इन नारियलों में छेद कर उसमें रस्सी पिरोकर उन्हें पेड़ों पर टांग देते हैं। देखते ही देखते ये बेकार नारियल गौरैया और अन्य छोटे पक्षियों के लिए एक मजबूत और शानदार घर में बदल जाता है। जो सर्दियों में इन्हें हवा और ठंड से और गर्मियों में आरामदायक तापमान बनाए रखता है। 
 
बता दें कि नारियल का खोल प्राकृतिक रूप से एक बेहतरीन इंसुलेटर है। यह बाहर की गर्मी को अंदर नहीं आने देता और घोंसला एकदम ठंडा रहता है। ये घोंसले आंधी-तूफान में आसानी से टूटते नहीं हैं और पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल होते हैं।
विज्ञापन


वीडियो को बाड़मेर के 'ग्रीनमैन' नरपत सिंह राजपुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम @greenman_narpat_singh_ नाम के अकाउंट से 6 अप्रैल 2026 को शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा है- कचरे से बसेरा, गौरैया पक्षियों के लिए हमारा प्रयास। बता दें कि महज कुछ ही दिनों में इस वीडियो को 55 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख 79 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। 

Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


बेजुबान पक्षियों को लेकर एक खूबसूरत पहल के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इंसानियत आज भी जिंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा-  मैं भी अपने शहर में बालकनी में इसे जरूर ट्राई करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें