फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: बिजली के तारों पर चढ़कर घास खाने लगी बकरी, हैरतअंगेज वीडियो हुआ वायरल

Mon, 07 Apr 2025 06:20 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बकरी बिजली के तार पर चलती नजर आ रही है। इस हैरतअंगेज वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
तार पर चढ़कर घास खाने लगी बकरी - फोटो : Instagram/@theindiansarcasm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस वीडियो में एक बकरी बिजली के तारों पर चढ़कर घास खाते हुए नजर आ रही है। यह अनोखा और अविश्वसनीय हर कोई देखकर दांतों तले उंगली दबा रहा है। इस हैरतअंगेज दृश्य ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बहुत से लोग इसे इसे AI जेनरेटेड वीडियो बता रहे हैं तो कुछ लोग बकरी की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में क्या है?
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बकरी बिजली के खंभों से लटक रहे तारों पर बड़ी सहजता से खड़ी है। वह न सिर्फ तारों पर संतुलन बनाए हुए है, बल्कि तार पर रखे घास को भी चाव से खा रही है। इस असंभव से दिखने वाले दृश्य को देखकर जहां कुछ लोग दंग रह गए, वहीं कई यूजर्स ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बता रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि यह वीडियो किसी गली का है जहां रास्ते पर कुछ लोग चलते हुए दिख रहे हैं साथ की कुछ गाड़ियां भी दिख रही हैं, जिसे देखकर यह लग रहा है कि यह वीडियो ओरिजनल है।

ये भी पढ़ें- Viral: बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा, बताया- कैसे हो जाते हैं खर्च
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक दिन में लाखों लोगों ने न सिर्फ देखा, बल्कि अपने दोस्तों और परिचितों के साथ साझा भी किया। यूजर्स के कमेंट्स में इस बात की चर्चा छिड़ गई कि आखिर एक बकरी इतनी ऊंचाई पर तारों पर कैसे चढ़ सकती है और वह भी इतने आत्मविश्वास के साथ। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा, "लगता है बकरी को बिजली का बिल भरना नहीं पड़ता,"। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @theindiansarcasm नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इसे साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 13 हजार लोगों ने लाइक किया है।


ये भी पढ़ें- Zara Hatke: यहां पर घर के बाहर लोग नींबू मिर्ची नहीं टांगते हैं ऐसी चीज, जानकर सौ बार सोचेंगे आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें