सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी छोटी-सी बात पर लोगों के बीच बहस शुरू हो जाती है, तो कभी यही बहस देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल जाती है। खासकर सड़क पर होने वाले ऐसे विवाद के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच हुई मारपीट का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है। इसमें लड़कियों का एक पूरा ग्रुप बीच सड़क पर आपस में भिड़ता नजर आ रहा है। मामला इतना बढ़ जाता है कि लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगती हैं। वीडियो देखने के बाद लोग भी इस झगड़े की वजह जानने के लिए उत्सुक हैं।
बीच सड़क पर शुरू हुआ झगड़ा, देखते ही देखते बरसने लगे लात-घूंसे
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लड़कियां सड़क किनारे आपस में बुरी तरह लड़ रही हैं। शुरुआत में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है। इसके बाद वहां मौजूद लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़ने लगती हैं। कोई थप्पड़ मारती नजर आती है, तो कोई सामने वाली को घूंसे और लात मारने लगती है।
नीचे-गिराकर मारती दिखीं
झगड़े के दौरान कुछ लड़कियां एक-दूसरे को नीचे गिराकर मारती भी दिखाई देती हैं। मामला इतना बढ़ जाता है कि इस दौरान उनके कपड़े तक फट जाते हैं। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं। वहीं, कुछ लोग और लड़कियां बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन झगड़ा कर रही लड़कियां किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होतीं। वे लगातार एक-दूसरे पर हमला करती रहती हैं।
बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी नहीं रोक पाए लड़ाई
वीडियो में यह भी नजर आता है कि आसपास मौजूद कुछ लोग लड़कियों को अलग करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, विवाद में शामिल लड़कियां इतनी गुस्से में दिखाई देती हैं कि उन्हें रोकना आसान नहीं होता। कोई बाल पकड़कर खींच रही है, तो कोई सामने वाली को पकड़कर जमीन पर गिराने में लगी है। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। हालांकि, यह वीडियो कहां का है और लड़कियों के बीच झगड़ा किस वजह से शुरू हुआ, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के आधार पर विवाद की असली वजह का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
वीडियो देख यूजर्स बोले - लड़कियों की फाइट ने तो सबको पीछे छोड़ दिया
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे देखकर मजाकिया कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ ने सड़क पर इस तरह की मारपीट को गलत बताया है। एक यूजर ने लिखा कि लड़कों की लड़ाई तो यूं ही बदनाम है, असली डब्ल्यूडब्ल्यूई का मजा तो यहां आ रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि शायद किसी ने एक जैसी ड्रेस पहन ली होगी या फिर बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बीच सड़क पर इस तरह मारपीट करना शर्मनाक है और पुलिस को ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।