फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बालों को सीधा करने के लिए लड़कियों ने निकाला ये तगड़ा जुगाड़, लोगों ने पकड़ लिया माथा

Wed, 30 Apr 2025 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Girls Viral Video: अगर आप भी सोशल मीडिया के रेगुलर यूजर हैं तो आपने भी अपनी फीड पर कई वायरल वीडियो देखी होंगी। इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो खास लड़कियों के लिए है।
विज्ञापन
लड़कियों ने किया यह तगड़ा जुगाड़ - फोटो : इंस्टाग्राम @suraj_varande
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आजकल लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। यहां हर दिन कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता है, जो कभी कभी हमारी कल्पनाओं से परे होता है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग अपनी पोस्ट और वीडियो शेयर करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ कंटेंट ऐसे होते हैं जो खास होते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। ऐसे वायरल वीडियो आमतौर पर लोगों को हैरान कर देते हैं और वे तेजी से सोशल मीडिया पर फैल जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया के रेगुलर यूजर हैं तो आपने भी अपनी फीड पर कई वायरल वीडियो देखी होंगी। इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो खास लड़कियों के लिए है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दो लड़कियां नजर आ रही हैं। एक लड़की बिस्तर पर उल्टी लेटी हुई है और उसके बाल ऊपर की ओर फैले हुए हैं। दूसरी लड़की उसके बालों को कंघी से सुलझाते हुए एक प्रेस की मदद से बालों को सीधा करती नजर आ रही है। यह तरीका बिल्कुल नया और हटके है, और यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में जो तरीका दिखाया गया है, वह कुछ लोगों के लिए अजीब हो सकता है, लेकिन कुछ लोग इसे मजेदार और कर्ली बालों को सीधा करने का सबसे आसान तरीका मान रहे हैं।




यूजर्स दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रिया
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर suraj_varande नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक तरीका बताते हुए कहा कि इससे बाल खराब हो जाएंगे, जबकि कुछ ने इसे कर्ली बालों के लिए सबसे अच्छा तरीका माना। एक यूजर ने लिखा, "इससे तो बाल पूरी तरह खराब हो जाएंगे," जबकि दूसरे ने लिखा, "कुछ दिन में बाल बचेंगे ही नहीं।" किसी ने मजाक में कहा, "यह तरीका हम 2006 में स्कूल जाते वक्त अपनाते थे।" वहीं कुछ यूजर्स ने इसे एक मजेदार तरीका बताया और कहा कि यह पुरानी यादों को ताजा कर रहा है।
विज्ञापन


दो वर्गों में बंटा सोशल मीडिया
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ लोग इस अनोखे तरीके पर हंसी मजाक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे कर्ली बालों के लिए एक आसान उपाय मान रहे हैं। इस वीडियो ने यह भी साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर कोई भी कंटेंट कैसे तेजी से फैल सकता है, खासकर जब वह कुछ नया और अलग हो। अब सवाल यह है कि क्या आप भी कभी इस तरीके को अपनाने का विचार करेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें