गर्लफ्रेंड को मारता उसका प्रेमी
- फोटो : daily mail
गर्लफ्रेंड-ब्यॉयफ्रेंड के बीच की नोंकझोंक तो आम बात है पर इस वीडियो को देख उड़ जाएंगे आपके होश। गर्लफ्रेंड-ब्यॉयफ्रेड के बीच एक विवाद ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि गर्लफ्रेंड को सड़क पर ही खानी पड़ गई मार। सनकी ब्यॉयफ्रेड ने पहले की हाथापाई फिर गले लगाकर किया प्यार और फिर सड़क पर गिराकर उसे पीटा।
कैमरे में कैद इस वीडियों में साफ नजर आ रहा है कि एक लड़की अपने ब्यॉयफ्रेड पर काफी गुस्सा है। पार्किंग जोन में खड़े होकर वो अपने रशियन प्रेमी को काफी अपशब्द बोल रही है और गालों पर थप्पड़ मार रही है। ब्यॉयफ्रेंड भी खड़े-खड़े पिट रहा है और अपनी गर्लफ्रेंड को समझाने की कोशिश कर रहा है। उसे खींच कर चुंबन कर रहा है। देखते ही देखते प्रेमी का गुस्सा बढ़ जाता है और वो अपनी गर्लफ्रेंड को जमीन पर लिटाकर पीटने लगता है। हाथापाई करना शुरू कर देता है। बीच-बीच में उसका प्यार भी जागता रहता है और वो उसे गले भी लगाता रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं उस लड़की को बचाने आई एक महिला पर भी वो आदमी हमला करता है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-