Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस बीच एक 'पुताई वाले' युवक का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने वर्किंग क्लास लोंगो को सरप्राइस कर दिया है। पुताई वाले युवक का वीडियो बनाती लड़की जब उसकी सैलरी और डिग्री के बारे में जानती है, तो उसके होश उड़ जाते हैं।
वायरल वीडियो में हार्नेस पर टंगा पेंट करता एक पेंटर नजर आता है, तभी उन्हीं फ्लैट में रहने वाली सानिया मिर्जा की आवाज आती है, जो उससे पूछती हैं कि कमर में दर्द नहीं होता। पेंटर जवाब देता है, नहीं होता। फिर वह उससे उसकी कमाई के बारे में पूछती है। तब पेंटर कहता हैं कि 35000 सैलरी है हमारी। इस पर सानिया चौंक जाती हैं। वो बताता है कि डिग्री भी की है और भाई आर्मी में है। बहन बिहार पुलिस में नौकरी करती है। आगे पेंटर बताता है कि उसने सरकारी एक्जाम नहीं दिया लेकिन वो खेती बाड़ी भी करता है। 10 लाख का तो गन्ना बेचता है। भाई बहनों से ज्यादा कमा लेते हैं और जब चाहो तब छुट्टी भी ले लो।
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर पेंटर की मेहनत पर ध्यान देने की बात कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग वीडियो को मजाक में भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अब करियर बदल लेना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- हर कोई सिर्फ उसकी कमाई देख रहा, लेकिन कोई भी उसकी मेहनत और जान के जोखिम को नहीं देख रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @saniya.mirzzaa पर पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोंगों ने देखा और पसंद भी किया है।