सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों पोस्ट सामने आते हैं, जिनमें से कुछ इतने खास या मजेदार होते हैं कि तुरंत ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। कोई तस्वीरें शेयर करता है, तो कोई वीडियो अपलोड करता है, और कभी-कभी इन पोस्ट्स में से कुछ इस कदर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं कि वे वायरल हो जाते हैं। डांस, लड़ाई, अजीबोगरीब जुगाड़, या मजेदार घटनाएं। हर तरह का कंटेंट सोशल मीडिया की दुनिया में सुर्खियां बटोरता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और जमकर शेयर किया जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक मां अपनी बेटी का हाथ थामे हुए है और उससे कहती है कि फोन को स्पीकर मोड में डाल दे। लड़की जैसे ही फोन स्पीकर पर करती है, दूसरी ओर से एक लड़के की आवाज आती है और वह पूछता है, “खाना खा लिया?” यह सुनकर मां का पारा चढ़ जाता है। वह गुस्से में लड़के को गाली देते हुए कहती है, “नहीं खाया है, तू आकर खिला देगा क्या?” इसके बाद वह अपनी बेटी को डांटते हुए एक थप्पड़ मार देती है और कहती है, “यही सब करती है।” हालांकि, इसके बाद मां खुद को रोक लेती है और आगे कुछ नहीं कहती।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर @Abeyaaryashi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "आज तो गई।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “देखकर मजा आ गया।” दूसरे ने लिखा, “अब तो वो लड़का कभी फोन नहीं उठाएगा।” एक और यूजर ने अपनी कहानी बताते हुए लिखा, “मेरी मम्मी ने भी एक बार पकड़ लिया था, लेकिन ऐसा डायलॉग नहीं था।” किसी ने मजाक में लिखा, “25 की उम्र के बाद यही मम्मी कहेगी कि कोई हो तो बता दो।” एक और यूजर ने चुटकी ली, “आज तो सीधे रंगे हाथों पकड़ी गई।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और दर्शकों को न केवल हंसने का मौका दे रहा है बल्कि यह भी दिखा रहा है कि कभी-कभी रियल लाइफ मोमेंट्स कितने दिलचस्प और वायरल हो सकते हैं।