फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दो साल से झड़ते बालों को संभाल कर रखती थी लड़की, फिर डिब्बे में बंद कर के बेचा और कमाए इतने रुपये

Thu, 17 Jul 2025 12:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि यह लड़की साल 2023 से हर बार कंघी करते समय टूटे हुए बालों को एक प्लास्टिक डिब्बे में जमा कर रही थी। धीरे-धीरे वह डिब्बा बालों से भर गया और 2025 में उसने इन्हें बेचने का फैसला किया।
विज्ञापन
लड़की ने दो वर्षों से इकट्ठे किए अपने बाल - फोटो : इंस्टाग्राम @being_earthfriendly
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबाड़ या रद्दी बेचकर पैसे कमाना तो आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई टूटे हुए बालों को बेचकर पैसे कमा रहा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यह वीडियो एक ऐसी लड़की का है, जो पिछले दो वर्षों से झड़ते बालों को संभालकर रख रही थी और अब उसने उन्हें बेचकर पैसे कमाए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि यह लड़की साल 2023 से हर बार कंघी करते समय टूटे हुए बालों को एक प्लास्टिक डिब्बे में जमा कर रही थी। धीरे-धीरे वह डिब्बा बालों से भर गया और 2025 में उसने इन्हें बेचने का फैसला किया। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @being_earthfriendly पर शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में आगे दिखता है कि एक व्यक्ति साइकिल से आता है और लड़की से वह डिब्बा लेता है। फिर वह बालों का वजन करता है, जो 0.077 किलोग्राम निकलता है। इसके बदले लड़की को 190 रुपये मिलते हैं। वीडियो में यह जानकारी दी गई है कि बालों की खरीद 2,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की जा रही थी।




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस अनोखे विचार की तारीफ की है, तो कुछ लोग इसे मजेदार और हैरान करने वाला मान रहे हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन भी बड़े दिलचस्प हैं। एक ने लिखा, "जितने बाल तुमने दो साल में जमा किए, उतने तो मैं तीन दिन में गिरा देता हूं।" एक और ने कहा, "इतने बालों के लिए कम से कम 1,000 रुपये तो मिलने ही चाहिए थे।" एक यूजर ने मजाक में लिखा, "मेरी मम्मी होतीं तो इतने बालों में दो गिलास और एक कढ़ाई खरीद लातीं।" वहीं किसी ने चुटकी ली, "मेरे बाल तो इतनी तेजी से झड़ते हैं कि मैं तो इस काम से लखपति बन सकता हूं।" इस छोटे से 29 सेकंड के वीडियो ने यह दिखा दिया कि क्रिएटिव सोच से किस तरह आम सी चीजों को भी कमाई का जरिया बनाया जा सकता है। टूटे बाल, जिन्हें लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, आज कमाई का एक अनोखा माध्यम बन चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें