फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muralitharan vs Warne: 'मुरली दबाव डालते थे, पर वॉर्न...', ब्रायन लारा ने बताया किस स्पिनर का रहा ज्यादा दबदबा

Thu, 17 Jul 2025 11:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुरलीधरन के पास वॉर्न की तुलना में ज्यादा टेस्ट विकेट हैं। 133 टेस्ट में 800 विकेट के साथ सबसे लंबे प्रारूप में वह शीर्ष पर हैं। वहीं, वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे और वह दूसरे स्थान पर हैं। वॉर्न का साल 2022 में 52 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 
विज्ञापन
वॉर्न, लारा और मुथैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत शेन वॉर्न और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन स्पिनर माना जाता है। श्रीलंकाई दिग्गज 1347 विकेट के साथ सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, वॉर्न 1001 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। यह बहस अब तक जारी है कि दोनों के बीच कौन बेहतर था? इन दोनों का सामना करने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने अब इस बहस पर अपनी राय रखी है। द ओवरलैप क्रिकेट यूट्यूब शो पर बोलते हुए, उन्होंने शेन वॉर्न को सर्वश्रेष्ठ करार दिया और बताया कि ऐसी कौन सी चीज है जो वॉर्न को मुरलीधरन से बेहतर बनाती है।
विज्ञापन


 

मुरलीधरन को लेकर लारा का बयान

लारा ने कहा, 'दोनों ही सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं मुरली के खिलाफ जब भी बल्लेबाजी करने उतरता था तो उलझन में रहता था। मैंने एक बार तीन मैचों में 688 रन बनाए और इसके बाद जब मैं मुरली के खिलाफ खेलने उतरा तो पहले आधे घंटे में मैं भ्रमित गया था। मैंने उनके खिलाफ स्वीप शॉट खेला और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर सिंगल ले लिया। मैं उनके खिलाफ लगातार स्वीप शॉट खेला। और फिर अचानक, चूंकि अन्य खिलाड़ी उन्हें नहीं पढ़ पाते थे। मुरली कहते थे थोड़ा बाहर निकल कर खेलो। फिर मुरली सारे फील्डर्स को ऊपर बुला लेते थे और अचानक दबाव कम हो जाता था। लेकिन मुरली ने मुझ पर वॉर्न से ज्यादा दबाव बनाया।'
विज्ञापन

वॉर्न को लेकर लारा का बयान

लारा ने कहा, 'लेकिन जब मैं वॉर्न के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उतरता था तो हर गेंद मिडिल स्टंप पर टप्पा खा रही होती थी। लगभग दो-तीन बजे, वह अपनी जादुई गेंद फेंकते था या कोई जादुई स्पेल करते थे। यही कारण है कि मैं उन्हें मुरली से ऊपर रखता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से मजबूत थे। निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण और जिन पिचों पर वॉर्न ने गेंदबाजी की, जो मैकग्रा और मैकडरमॉट्स के लिए अनुकूल होते थे, उन पिचों पर वॉर्न का विकेट लेना बहुत-बहुत खास है।' मुरलीधरन के पास वॉर्न की तुलना में ज्यादा टेस्ट विकेट हैं। 133 टेस्ट में 800 विकेट के साथ सबसे लंबे प्रारूप में वह शीर्ष पर हैं। वहीं, वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे और वह दूसरे स्थान पर हैं। वॉर्न का साल 2022 में 52 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें