सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे रील्स और वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। महिलाओं की ड्राइविंग को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार मीम्स और कमेंट्स देखने को मिलते हैं। जैसे ही कोई लड़की सड़क पर गाड़ी चलाते दिखती है, लोग मजाक में कहने लगते हैं। अब तो कुछ न कुछ जरूर होने वाला है। इसी तरह का एक और वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार दुकान के बाहर खड़ी होती है और उसके पास एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ स्कूटी पर मौजूद है। तभी अचानक स्कूटी पर तेज रफ्तार में आती दो लड़कियां सीधे वहां खड़ी दोनों गाड़ियों से टकरा जाती हैं। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि स्कूटी पर बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़ता है।
संतुलन खो बैठती है स्कूटी चलाने वाली लड़की
हादसे के बाद जैसे ही कार ड्राइवर बाहर निकलता है, स्कूटी चला रही लड़की एक बार फिर से संतुलन खो बैठती है और इस बार ड्राइवर को ही अपनी स्कूटी से टक्कर मार देती है। इसके बाद पीछे बैठी लड़की घबराकर नीचे उतर जाती है और आसपास खड़े लोग इस बेकाबू स्कूटी को काबू में करने की कोशिश करने लगते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरी घटना के बाद मोहल्ले में 'दीदी' की ड्राइविंग को लेकर खूब चर्चा हुई होगी और शायद उन्हें खूब सुनाया भी गया होगा।
लोगों ने दी खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से साझा किया गया है। अब तक इसे 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं और ड्राइविंग स्किल्स पर जमकर चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, "यहां भी गलती लड़के की ही मानी जाएगी।" वहीं दूसरे का कहना था, "अगर ये हरकत किसी लड़के ने की होती तो अब तक उसकी धुलाई हो चुकी होती।" तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "दीदी तो एक्सपर्ट राइडर निकलीं।" हालांकि, वीडियो को देखने वाले कई लोग हंसी-मजाक में इसे ले रहे हैं, लेकिन यह साफ है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे हादसे गंभीर चिंता का विषय भी हैं।