लड़की ने मितवा गाने पर किया शानदार डांस
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहद खूबसूरत होते हैं, जिनकी हर कोई तारीफ करता है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ने बाॅलीवुड फिल्म कभी अलविदा ना कहना के मशहूर गाने मितवा की धुन पर बेहद प्यारा डांस किया है।
वीडियो में लड़की को नजाकत भरे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है। डांस स्टेप्स के साथ-साथ उसका एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लड़की ने जिस खूबसूरती और आत्मविश्वास के डांस किया है, उसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बेहद आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है। इसमें पर्पल कलर का सूट और सलवार पहने लड़की गाने की धुन के साथ शानदार तालेमल बिठाकर डांस कर रही है। उसके डांस स्टेप्स के साथ-साथ एक्सप्रेशन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गाने के हर बीट के साथ लड़की के चेहरे के भाव बदलते हुए देखें जा सकते हैं।
न इंसान, न घोड़ा, रोबोट डॉग ने संभाली रिक्शे की कमान, चीन का वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
लड़की स्टेज पर पूरे उत्साह के साथ डांस कर रही है। कभी चेहरे पर प्यारी मुस्कान तो कभी गाने के हिसाब से शानदार एक्सप्रेशन दे रही है। वीडियो ने हर किसी के दिल को जीत लिया लिया है। डांस को हर कोई पसंद कर रहा है।
कैसी है आपकी पर्सनैलिटी? आपका पसंदीदा फल खोलेगा राज, जानिए अपना व्यक्तित्व
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लड़की का डांस वायरल होने के बाद उस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक महिला ने लिखा है कितना सुदंर करती हैं आप। कुछ लोगों ने लड़की के ड्रेस की भी तारीफ की है। एक शख्स ने लिखा है कि यादगार डांस।