एक लड़की ने चिलचिलाती धूप में अपने कैब ड्राइवर को अपनी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद ड्राइवर भावुक हो गया। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और तेज धूप में घर से निकलना भी सजा की तरह है। लेकिन लोगों को दो वक्त की रोटी सड़कों पर दौड़ने को मजबूर करती है। सोशल मीडिया पर वायरल कैब ड्राइवर की कहानी इंसानियत और छोटी सी मदद की ताकत को दिखाती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लड़की ने पोस्ट शेयर की थी, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लड़की ने लिखा कि उसने अपनी यात्रा के लिए एक बाइक बुक की थी। रास्ते में मेरी और कैब वाले भैया से थोड़ी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि इन दिनों गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है।
Baba Vanga: पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई
उन्होंने लिखा जब मैं अपने गंतव्य पर पहुंची, तो मैंने उनसे कहा कि वो अपना ख्याल रखें। इसके बाद मैंने अपनी सॉफ्ट ड्रिंक उन्हें दे दी और कहा कि खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके बाद कैब ड्राइवर भावुक हो गया।
Video: अंग्रेज से लिपटकर रोती महिला का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्यों पूरी दुनिया में पाकिस्तान की हो रही थू-थू
लड़की का यह छोटा सा जेस्चर देखकर रैपिडो ड्राइवर भावुक हो गया। लड़की ने अपने अगले ट्वीट में बताया कि कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद ड्राइवर थोड़ा इमोशनल हो गया और उसने कहा- हमारे बारे में तो कौन ही सोचता है! ड्राइवर के इस एक वाक्य में उन लाखों गिग वर्कर्स का दर्द छिपा था, जो सुबह से शाम तक लोगों की गालियां और झिड़कियां तो सुनते हैं, लेकिन शायद ही कोई उनसे एक गिलास पानी के लिए पूछता है।
Weird Video: सीढ़ी की जगह पत्नी पर खड़े होकर ठीक किया पंखे की तार, वीडियो देख याद आ जाएगा अमिताभ का गाना
लड़की ने आखिरी में लिखा है कि मैं हमेशा सोचती हूं कि दयालुता के सबसे छोटे काम भी कितना गहरा असर छोड़ जाते हैं। इस घटना से मुझे यह अहसास हुआ कि अगर हम अक्सर लोगों के प्रति थोड़े दयालु हो जाएं, तो यह दुनिया कितनी बेहतर जगह बन सकती है। अब सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गई है।