लड़की ने माथे पर धूप बत्ती लगाकर बनाई वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम @5009.khushbu
आजकल सोशल मीडिया पर रील्स का ऐसा बोलबाला है कि लगता है आधी दुनिया बस इन्हीं शॉर्ट वीडियोज के इर्द-गिर्द घूम रही है। अगर आपने कभी इंस्टाग्राम या फेसबुक पर स्क्रॉल किया हो तो आप जानते होंगे कि रील्स का सिलसिला कभी खत्म नहीं होता है। एक के बाद एक वीडियो आते रहते हैं। इनमें से कुछ रील्स इतने दिलचस्प होते हैं कि लोग तारीफ करते नहीं थकते, वहीं कई ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इस वक्त भी ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जो कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाते हुए रील बना रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘आग चाहत की लग जाएगी’ सुनाई दे रहा है। लड़की इस गाने पर लिप्सिंग नहीं कर रही, लेकिन एक जगह वह गाने की एक लाइन के मुताबिक अपने हाव-भाव दिखाती है, जिससे साफ होता है कि वीडियो इसी गाने पर शूट किया गया है।
माथे पर धूप लगाकर लड़की ने बनाया वीडियो
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की ने अपने माथे पर तीन जलती हुई धूपबत्तियां लगाई हुई हैं और इनसे उठता धुआं वीडियो को अजीब और खतरनाक बना देता है। यही वजह है कि यह रील देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लोगों ने वीडियो पर दी जमकर प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 5009.khushbu नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखने तक इसे 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “आग धूप की लग जाएगी, फिर चेहरा भी काला हो जाएगा।” दूसरे ने कमेंट किया, “जय हो धूपबत्ती वाली माता की।” एक और यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, “क्यों बहन, जान खतरे में डाल रही हो, चेहरा जल गया तो कोई परवाह नहीं करेगा।” वहीं किसी ने इसे नया कंटेंट बताया तो किसी ने चेतावनी देते हुए लिखा, “आग से सिर भी जल सकता है।” यही नहीं, लोगों का मानना है कि इस वायरल वीडियो ने फिर से साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर अलग दिखने के चक्कर में लोग कई बार अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं और ऐसा कंटेंट बना बैठते हैं जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।