लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की का रिएक्शन
- फोटो : @shreya._.9x
Girl vs Dog In The Elevator Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें से कुछ लोगों का ध्यान किसी भी तरह से खींच ही लेते हैं। हाल ही में एक कुत्ते और लड़की का ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लिफ्ट में कुत्ते को देखकर लड़की ने जो किया उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में है। अब किसी दूसरे फ्लोर पर एक लड़की लिफ्ट में चढ़ती है मगर जैसे ही उसके कुत्ता दिखता है तो वो लड़की डर कर पीछे हट जाती है और लिफ्ट में चढ़ने से डरती है।