फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बिहार वालों का देसी आर्केस्ट्रा, JCB पर चढ़कर लड़की ने किया डांस, लोगों की फटी रह गई आंखें

Mon, 26 May 2025 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वीडियो में एक जेसीबी मशीन दिखाई दे रही है। जेसीबी दो हिस्सों से मिलकर बनी होती है, बैकहो और लोडर। बैकहो का काम जमीन खोदने में होता है, जबकि लोडर का काम सामान उठाने और ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में जेसीबी के बैकहो का इस्तेमाल बेहद अलग अंदाज में किया गया है।
विज्ञापन
जेसीबी पर चढ़कर लड़की ने किया डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @jeejaji
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां कब क्या देखने को मिल जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हर दिन यहां लाखों की संख्या में वीडियो और फोटो शेयर किए जाते हैं। इनमें से कुछ कंटेंट इतने अलग होते हैं कि वे लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और तेजी से वायरल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही इन दिनों एक वीडियो के साथ हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है। अगर आप सोशल प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं तो यकीनन यह वीडियो आपकी नजरों से भी गुजरा होगा और आपकी फीड में तो जरूर ही आया होगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक जेसीबी मशीन दिखाई दे रही है। जेसीबी दो हिस्सों से मिलकर बनी होती है, बैकहो और लोडर। बैकहो का काम जमीन खोदने में होता है, जबकि लोडर का काम सामान उठाने और ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में जेसीबी के बैकहो का इस्तेमाल बेहद अलग अंदाज में किया गया है। वीडियो में एक लड़की बैकहो पर चढ़कर डांस कर रही है और दिलचस्प बात ये है कि उसे यह करते हुए बिल्कुल भी झिझक भी महसूस नहीं हो रही है। जैसे कि उसे बिल्कुल भी मानो गिरने का कोई डर ही न हो। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है और इसे लेकर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।




सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो को दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर 'jeejaji' नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर एक कैप्शन भी दिया गया है, जिसमें लिखा है – "बिहार ऑर्केस्ट्रा बिगनर्स के लिए नहीं है।" इस अलग वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिहार है भाई, कुछ भी हो सकता है।” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “जब स्टेज बनाने के पैसे न हों।” इसके अलावा कई लोगों ने हंसी वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का मनना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर अलग हटकर और क्रिएटिव चीजों को हमेशा खास तवज्जो मिलती है। यहां किसी चीज को वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। बस जरा सी अनोखी सोच और थोड़ी हिम्मत चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें