बारिश में सड़क के बीच रील बनाती लड़की का वायरल वीडियो
- फोटो : @rabiyask2021
Girl Rain Dance Middle Of The Road Viral Video: बारिश का मौसम आते ही चारों ओर की खूबसूरती और बढ़ जाती है, इन दिनों में प्रकृति का अलग ही रंग देखने को मिलता है। बारिश में कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का मजा लेने लगते हैं। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की सड़क के बीचों-बीच बारिश में डांस करती नजर आ रही है। जहां उसकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़की तेज बारिश का आनंद लेते हुए सड़क के बीचों-बीच डांस करती नजर आती है। सड़क के दोनों ओर पेड़ दिखाई देते हैं और आसपास ज्यादा आवाजाही भी नहीं है। इसलिए लड़की आराम से डांस करते हुए अपनी रील बना रही होती है। लेकिन तभी पीछे से एक बस तेज स्पीड में आती हुई दिखाई देती है। पीछे से आती बस की स्पीड देखकर कुछ पल के लिए ऐसा लगता है कि लड़की के साथ हादसा हो सकता है, तभी बस बिल्कुल उसके पास आकर रुक जाती है। इसके बाद भी लड़की अपना डांस नहीं रोकती और डांस रील बनाना जारी रखती है।
छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है
बारिश में सड़क के बीच रील बनाती लड़की के इस वायरल वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- बीच सड़क पर कभी भी रील नहीं बनानी चाहिए। छोटी सी लापरवाही कभी कभी बड़ा नुकसान कर सकती है। वीडियो के बैकग्राउंड में श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' का गाना 'परबत से काली घटा टकराई' चल रहा है।
Viral: करियर ग्रोथ के लिए एक ही कंपनी में टिके रहें या बार-बार बदलें नौकरी? शख्स के वीडियो ने छेड़ी नई बहस
Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वायरल वीडियो पर लोगों के रिेएक्शन
वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मैं तो इंतजार कर रहा था कि ड्राइवर नीचे उतरकर इसे डांटे। दूसरे शख्स ने लिखा- पगला गई है। वहीं कई यूजर्स ने लड़की की लापरवाही पर चिंता जताई।