फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बगल में बैठे अंकल ने की ऐसी हरकत, लड़की ने बीच बस में लगाई क्लास; बोली- पुलिस थप्पड़ मारेगी

Thu, 19 Nov 2026 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: बस में सफर के दौरान एक लड़की ने बगल में बैठे बुजुर्ग पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने बुजुर्ग को जमकर खरी-खोटी सुनाई। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं।
 
विज्ञापन
लड़की ने कैमरे पर दिखाई बुजुर्ग की हरकत - फोटो : इंस्टाग्राम@ shyamsarkar6677
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस, ट्रेन या फिर रिक्शा, सार्वजनिक जगहों पर सफर करते समय महिलाओं और लड़कियों को कई बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनकी उम्मीद शायद ही कोई करता है। कभी कोई घूरता है तो कभी बिना इजाजत छूने की कोशिश करता है। ऐसी ही एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की बस में अपने बगल में बैठे बुजुर्ग की हरकत पर इस कदर भड़क जाती है कि बीच सफर में ही उनकी क्लास लगा देती है। लड़की ने कैमरे पर बुजुर्ग की हरकत भी दिखाई है।

विज्ञापन


सोते हुए बुजुर्ग को लड़की ने उठाया
वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग बस में सोते हुए नजर आते हैं। तभी लड़की उन्हें आवाज लगाकर उठाती है और कहती है, इधर देखो अंकल। अचानक आवाज सुनकर बुजुर्ग हड़बड़ाकर उठ जाते हैं। इसके बाद लड़की गुस्से में कहती है कि चुपचाप उठिए और मेरी बगल से हट जाइए।




लड़की ने कैमरे पर दिखाई बुजुर्ग की हरकत
वीडियो में लड़की यह भी दिखाती है कि बुजुर्ग की एक उंगली उसकी कमर के पास लगी हुई थी। लड़की को इस बात पर आपत्ति होती है और वह इसे गलत तरीके से छूने की कोशिश बताती है। इसके बाद वह बुजुर्ग से कहती है कि कैमरे की तरफ अच्छे से चेहरा दिखाइए। वहीं, बुजुर्ग लड़की की नाराजगी देखकर कहते हैं कि क्या हो गया बेटा, उन्हें नींद आ रही थी। इस पर लड़की और भड़क जाती है। वह कहती है कि पुलिस थप्पड़ मारेगी, तब समझ आएगा। साथ ही बुजुर्ग को बस से उतर जाने के लिए भी कहती है।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग बुजुर्ग की हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं और लड़की का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि हो सकता है बुजुर्ग सच में सो रहे हों और अनजाने में उनका हाथ लड़की के पास चला गया हो। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अंकल के हाथ नींद में चलते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि इस वीडियो को देखकर यह तय करना आसान नहीं है कि कौन सही है और कौन गलत।फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की पूरी सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें