फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, लोगों ने बताया श्रीराम का चमत्कार, पूजा-अर्चना करने पहुंच रही भीड़

Fri, 18 Jul 2025 09:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganga me tarta pathar: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के ददरी घाट, हनुमानगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गंगा नदी में तैरता हुआ एक विशाल पत्थर मिला है। बताया जा रहा है कि इसका वजन ढाई से तीन क्विंटल है।
विज्ञापन
गंगा में तैरता मिला रहस्यमयी पत्थर, लोगों ने बताया श्रीराम का चमत्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganga me tarta pathar: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के ददरी घाट, हनुमानगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। गंगा नदी में तैरता हुआ एक विशाल पत्थर मिला है। बताया जा रहा है कि इसका वजन ढाई से तीन क्विंटल है। स्थानीय मंदिर के पुजारी के मुताबिक, सुबह मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने उन्हें बताया किया कि गंगा में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ मिला है। भक्तों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस पत्थर को नदी के किनारे लाया।

विज्ञापन


महंत रामाश्रय के मुताबिक, यह पत्थर त्रेतायुग से जुड़ा हो सकता है। रामायण में वर्णित है कि भगवान श्रीराम ने लंका पहुंचने के लिए रामसेतु का निर्माण ऐसे ही तैरते पत्थरों से किया था। धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम की सेवा में लगे लोग प्रत्येक पत्थर पर उनका नाम अंकित करते थे। नल और नील को मिले आशीर्वाद की वजह से उनके द्वारा स्पर्श किया गया कोई भी पत्थर पानी में डूबता नहीं था।

स्थानीय लोगों में उत्साह और हो रही पूजा-अर्चना

पत्थर के मिलने के बाद स्थानीय लोगों और भक्तों में उत्साह का माहौल है। लोग इसे भगवान श्रीराम के चमत्कार का प्रतीक मान रहे हैं। साथ ही इसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। भक्त इसे रामेश्वरम के उन पत्थरों से जोड़कर देख रहे हैं, जिनका उपयोग त्रेतायुग में रामसेतु निर्माण के लिए किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Zara Hatke: दुनिया का अजीबोगरीब गांव, जहां पर की जाती है सांपों की खेती, लोग करते हैं करोड़ों की कमाई

वायरल हो रहा है वीडियो 

गंगा में तैरता पथ्तर मिलने के बाद इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को पत्थर की पूजा-अर्चना करते देख सकते हैं। 

Viral Video: मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए टीचर ने लगाई ऐसी तरकीब, फोन छूने से भी कांपे बच्चे, देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें