Israel Hamas War Update: इस्राइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हमास ने शनिवार को इस्राइल पर हमला किया था। इसके बाद हमास के आतंकी एक म्यूजिक फेस्टिवल समारोह में जाकर लोगों पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने यहां पर 250 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को किडनैप कर लिया। लोगों के साथ आतंकियों की बर्बरता के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं।
आतंकियों की बर्बरता के एक वीडियो ने दुनियाभर को हिलाकर रख दिया। इस वीडियो में हमास के आतंकी एक लड़की की बॉडी के ऊपर बैठकर जश्न मनाते देखे गए। इसके अलावा वह उसके शरीर पर थूक रहे थे। उन्होंने लड़की की बॉडी को ट्रक पर रखकर परेड भी निकाली। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की की पहचान हो चुकी है।
परिवार ने लड़की की पहचान टैटू और बालों से की है, जो जर्मनी की टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक हैं। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था शानी की आतंकियों ने हत्या कर दी है और उनके शव की परेड निकाली है। लेकिन अब शानी की मां ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उनका दावा है कि उनकी बेटी मरी नहीं है, बल्कि जिंदा है। जर्मनी के एक न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, शानी की मां रिकार्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है।
Baba Vanga: इस्राइल-हमास युद्ध के बाद शुरू होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? सालों पहले बाबा वेंगा ने की थी ये भविष्यवाणी
इस वीडियो में उन्होंने बताया कि गाजा पट्टी में रहने वाले उनके पारिवारिक मित्र ने बताया है कि उनकी बेटी जिंदा है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बेटी हमास के एक अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने जर्मनी की सरकार से अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। वह वीडियो में कहती हैं कि हमें पता चला है कि वह जिंदा है, लेकिन सिर पर गहरी चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर है। हर एक मिनट बहुत मुश्किल है। मेरी मांग है कि जर्मनी की सरकार तुरंत कुछ करे। अधिकार क्षेत्र के सवाल पर बहस नहीं करनी चाहिए और शानी को गाजा पट्टी से तुरंत बाहर करने के लिए कुछ करना चाहिए।
Trending Video: लड़कियों ने हॉस्टल रूम में मोमोज बनाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ
उन्होंने कहा कि मैं जर्मनी और पूरे देश से अपील करती हूं कि मेरी शानी को स्वस्थ घर वापस लाने में मेरी सहायता करें। जानकारी देने वाले परिवार को अस्पताल में मिलने के लिए नहीं जाने दिया जा रहा है। यह भी पता चला है कि उसके समान को किसी ने लूट लिया है।