फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दोस्तों का ऐसा देसी डांस कि हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल, देखें वायरल वीडियो

Sat, 17 Jan 2026 07:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डांस से अनजान चार दोस्तों ने फंक्शन में ऐसे मजेदार स्टाइल में डांस किया कि उनका वीडियो झट से वायरल हो गया। जिसने सभी लोंगो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन
दोस्तों के फनी डांस का मजेदार वीडियो - फोटो : @_adityakumar_vibes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखो और मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डांस से अनजान चार दोस्तों ने फंक्शन में ऐसे मजेदार स्टाइल में डांस किया कि उनका वीडियो झट से वायरल हो गया। जिसने सभी लोंगो को भी झूमने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन


जिन लड़कों को डांस करना नहीं आता, वो इस मजेदार डांसिंग स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला ने लड़की को उछलकर मारी लात, गेट के बाहर गिरने का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: मां हो तो ऐसी, हाथी ने ऐसे बचाई नदी में फंसे अपने नन्हे बच्चे की जान, दिल छू लेगा वीडियो

वायरल वीडियो की शुरुआत एक फंक्शन से होती है, जहां कुछ दोस्त मस्ती के मूड में नजर आते हैं। जैसे ही बैकग्राउंड में गाना बजना शुरू होता है तो वो अपने स्टाइल में डांस करना शुरू कर देते हैं। उनके डांस स्टेप्स बिल्कुल हटके हैं, जिसमें वो सिर्फ अपने पैरों का इस्तेमाल करके एक ही स्टाइल में डांस किए जा रहे हैं। डांस के साथ-साथ उन लोगों के एक्सप्रेशन्स ने तो माहौल को और भी मजेदार बना दिया है। 

 


दोस्तों के इस मजेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर _adityakumar_vibes नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 6 लाख 66 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 26 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

विज्ञापन


एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा- सीरियसली परफेक्ट डांस। एक अन्य शख्स ने लिखा- मुझे ये डांस आता है। अब यह पूरा वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें