फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: मनपसंद गाना सुनकर उठ खड़ी हुई महिला, 4 माह से थी कोमा में

Mon, 14 May 2018 07:46 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चीन में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक 24 वर्षीय चीनी महिला ताईवानी पॉपस्टार जई चाओ का गाना सुनकर चार माह के बाद कोमा से जाग गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह महिला साल 2017 के नवंबर से ऑक्सीजन की कमी के चलते ब्रेन डिसफंक्शन का शिकार हो गई थी। तभी से वह कोमा में थी। उसे दोबारा होश में लाने के लिए उसके साथ मौजूद नर्स कभी चुटकुले सुनाती तो कभी उसका मनोरंजन किया करती थीं। 

चीनी एजेंसी के मुताबिक, नर्स ताईवानी आर्टिस्ट के गाने भी बजाती थी, ताकि वो संगीत का लुत्फ उठा सके। इस बीच नर्स ने महिला को जई चाओ के गाने भी सुनाती रही और आखिरकार यह अपना काम कर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का स्टाफ इस बात से हैरत में पड़ गया कि बेहोश महिला ने जैसे ही जई चाओ के गाने सुने उसने  तुरंत ही अपना पांव हल्का सा हिला दिया। 

इसके थोड़ी ही देर बाद वह पूरी तरह से होश में आ गई। जिस गाने को सुनकर महिला की आंख खुली वो पॉपस्टार जई चाओ का साल 2006 का गाया हुआ हिट ‘रोजमेरी’था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें