फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़के की गेंदबाजी देख पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को आई मिचेल स्टार्क की याद, वीडियो किया शेयर

Fri, 02 Jan 2026 04:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में दिखता है कि एक लड़का प्लास्टिक की गेंद से गेंदबाजी कर रहा है। जिसे देख पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी चौंक गए और उनको मिचेल स्टार्क की याद आ गई। 
विज्ञापन
लड़के की गेंदबाजी देख हैरान हुए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा - फोटो : @cricketaakash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट पर आए दिन क्रिकेट से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कई वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को एक युवा गेंदबाज लड़के की घातक स्विंग गेंदबाजी देख दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की याद आ गई है। 

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़का प्लास्टिक की गेंद से गेंदबाजी करता नजर आ रहा है। उसकी गेंदें हवा में इतना ज्यादा लहरा रही हैं कि बल्लेबाजों के पास भी उसका कोई जवाब नहीं है। पहली गेंद देखते ही आकाश चोपड़ा चौंक कर कहते हैं, 'अरे भाई साहब क्या स्विंग है ये…चैलेंज है। जब लड़का दूसरी गेंद डालता है, तो आकाश हंसते हुए हैरानी जताते हैं और कहते हैं, 'ये कैसे कोई खेलेगा यार' सच्ची में, इस गेंद के सामने तो मिचेल स्टार्क भी शर्मा जाएं। घातक स्विंग गेंदबाजी करते लड़के की वीडियो में आकाश चोपड़ा की कमेंट्री ने रोमांच को और बढ़ा दिया है। 

 

गेंदबाजी करते लड़के की वीडियो ने दिग्गजों के भी उड़ाए होश
घातक स्विंग गेंदबाजी करते लड़के के इस वीडियो ने दिग्गजों के भी होश उड़ा दिए हैं। बता दें कि वीडियो को पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @cricketaakash पर शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 55 लाख से ज्यादा व्यूज और साढ़े 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


Viral Video: शादी में दिखा अनोखा नजारा, दुल्हन की सहेलियां भी साथ में लेने लगीं फेरे, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने कहा, यह स्विंग नहीं, फ्लाइंग क्वीन है। वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए लिखा, इसे देखकर स्टार्क कहेंगे- भाई मैं संन्यास ले लूं क्या? वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि प्लास्टिक की बॉल पर इतनी महारत हासिल करना वाकई काबिले तारीफ है, क्योंकि वह हवा में काफी लहराती है। 

Viral Video: विदेशी लड़के ने जब गाया 'आशिकी 2' का सुपरहिट गाना, प्रियंका चोपड़ा ने भी कर दी तारीफ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें