फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: पैसे बचाने के लिए महिला ने किया फर्जी प्रेगनेंसी का नाटक, इस प्लानिंग से किया फ्लाइट में सफर

Sat, 29 Mar 2025 12:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

US Woman Faked Pregnancy: एयरलाइन बैगेज चार्ज लंबे समय से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब रहा है, लेकिन एक यात्री ने इससे बचने के लिए एक गजब तरीका अपनाया। यात्री ने गर्भवती होने का नाटक किया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि खबरों का सोर्स भी बन गया है। आजकल न्यूज चैनलों से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया पर दिलचस्प खबरें देखने और सुनने को मिलती है। आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही न्यूज के बारे में बताने जा रहे है, जिससे आपका दिमाग झन्ना जाएगा। दरअसल, हाल ही में, एक महिला ने बैगेज के एक्स्ट्रा चार्ज को बचाने के लिए फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और नकली प्रेग्नेंसी का नाटक भी किया। अब हाल ही में, उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी और तस्वीर भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


महिला ने किया फेक प्रेगनेंसी का नाटक
एयरलाइन बैगेज चार्ज लंबे समय से यात्रियों के लिए परेशानी का सबब रहा है, लेकिन एक यात्री ने इससे बचने के लिए एक गजब तरीका अपनाया। यात्री ने प्रेगनेंट होने का नाटक किया। टेक्सास के डलास की 20 वर्षीय ग्रेस हेल ने हाल ही में इंग्लैंड से स्कॉटलैंड जा रही रयानएयर की फ्लाइट में यह कारनामा किया। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फेक बेबी बंप दिखाने के लिए अपने कपड़ों के नीचे अपना सामान छिपा लिया।

एयरलाइन के बैगेज चार्ज से थीं परेशान
व्हाट्स द जैम से बात करते हुए सुश्री हेल ने बताया कि कैसे उन्होंने रयानएयर के भारी बैगेज चार्ज का भुगतान करने से बचने के लिए यह चाल चली। इसके बाद हेल ने "26 वीक की प्रेगनेंसी" का ऑप्शन चुना, क्योंकि रयानएयर में 28 वीक या उससे अधिक की प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए डॉक्टर के नोट की आवश्यकता होती है। उन्होंने यह भी बताया कि यह नाटक एयरलाइनों की आसमान छूते बैगेज चार्ज के लिए किया गया है। यह स्थिति अब और भी खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
 हेल ने बताया कि एक्स्ट्रा चार्ज करना कोई ऑप्शन नहीं था। उन्होंने "अगर आप रयानएयर की उड़ान पर बैग ले जाना चाहते हैं तो यह बेहद महंगा है। मैं तीन दिन की यात्रा के लिए दस ऑप्शन लेना पसंद करती हूं।" उन्होंने बोर्डिंग से ठीक पहले अपने टॉप के नीचे एक मेकअप बैग और जैकेट रखकर काम चलाया। उसने कहा, "हम देर से चल रहे थे और फ्लाइट बहुत जल्दी थी। मैं एयरपोर्ट के लिए ट्रेन में सामान पैक करने में व्यस्त थी, फिर मुझे एहसास हुआ कि जैकेट और मेकअप बैग फिट नहीं होने वाले थे। मैंने सोचा कि मैं प्रेगनेंसी होने का नाटक करूंगी।" बाद में उसने सोशल मीडिया पर अपने स्टंट के बारे में मजाक करते हुए कहा कि यह एक लड़का था और "हम उसका नाम रयान रख रहे हैं।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें