महिला ने आगे लिखा है, 'विमान के उड़ान भरने से पहले फ्लाइट अटेंडेंट एक कंबल लेकर मेरे पास आई और कहा कि अगर आपको बच्चे को दूध पिलाना है तो पहले खुद को ढक लीजिए।' हालांकि महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसने अटेंडेंट को बताया कि उसकी बेटी ढक कर दूध नहीं पीती है, रोने लगती है। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी यात्री शिकायत करता है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी।
महिला ने कहा कि उसने घर पहुंचते ही एयरलाइन के खिलाफ शिकायत की, लेकिन केएलएम एयरलाइंस के प्रवक्ता ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये जवाब दिया कि फ्लाइट के दौरान महिलाओं से ब्रेस्टफीड के दौरान उन्हें खुद को ढकने के लिए कहा जा सकता है।
महिला के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर और कमेंट्स किया है। कई लोगों ने एयरलाइंस की इस नीति पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर महिलाओं को जबरन उनका शरीर ढकने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है?