मछली पकड़ रहे मछुआरे के जाल में फंस गया विशालकाय एनाकोंडा, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन
- फोटो : Instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसे देखने के बाद बड़े-बड़े लोगों की हालत खराब हो जाएगी। अमेजन के जंगलों और नदियों में खतरनाक जीव मिलना सामान्य बात है। लेकिन इस बार एक मछुआरे के जाल में कुछ ऐसा फंस गया, जिसने सोशल मीडिया तहलका मचा दिया है।
दरअसल, मछुआरे के जाल में एक विशालकाय ग्रीन एनाकोंडा फंस गया। इसका आकार देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वीडियो में एक एक मछुआरा नदी के बीच छोटी-सी नाव पर खड़ा दिख रहा है। उसने अपने हाथों में एक भारी और डरावना एनाकोंडा पकड़ा है। हैरान करने वाली बात यह है कि खतरनाक सांप का सिर मछुआरे के खुद के सिर से भी बड़ा दिख रहा है।
ग्रीन एनाकोंडा का वजन इतना ज्यादा था कि उसे उठाने में मछुआरे की हालत खराब हो रही है। वीडियो में मछुआरा कह रहा है कि इस सांप का आकार इतना बड़ा है कि यह सांप कई इंसानों को एक साथ निगल सकता है।
FBI Ghost Town: कहां है भूतिया शहर? जहां नहीं जा सकता है आम इंसान, हैकर्स को है जाने की खूली छूट
वायरल वीडियो के मुताबिक, जब एनाकोंडा जाल में फंसा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अगर खतरनाक सांप जिंदा होता, तो मछुआरे की जान को खतरा हो सकता था।
Viral Video: भारतीय ने कनाडा में लगाया सब्जी का ठेला, अंग्रेजी में बेचने का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि अच्छा है कि एनाकोंडा मरा हुआ था, नहीं तो मछुआरे का काम तमाम कर सकता था।